Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amy Jackson ने इंगेजमेंट डिनर पार्टी में जमाया रंग, मंगेतर एड के साथ रोमांटिक डांस से लूटी महफिल, देखें फोटोज

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 10:13 AM (GMT+05:30)

    ग्लैमरस एक्ट्रेस एमी जैक्सन विदेश के साथ-साथ इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग की मालकिन हैं। फैंस उनकी खूबसूरती के साथ ही एक्टिंग को भी पसंद करते हैं। ...और पढ़ें

    एमी जैक्सन और एड वेस्टविक. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एमी जैक्सन और एड वेस्टविक. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एमी जैक्सन की हो चुकी है सगाई
    2. एमी ने शेयर की इंगेजमेंट डिनर पार्टी की फोटोज
    3. मंगेतर के साथ रोमांटिक हुईं एमी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म 'एक दीवाना था' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस एमी जैकसन (Amy Jackson) सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। एमी हॉलीवुड के भी कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी सगाई की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब एक्ट्रेस ने एंगेजमेंट डिनर पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। 

    एमी ने शेयर की इंगेजमेंट डिनर पार्टी की तस्वीरें

    ग्लैमरस एक्ट्रेस एमी जैकसन ने एक्टर एड वेस्टविक के साथ सगाई की है। लंबे रिलेशन के बाद एमी उनके साथ अपने रिलेशन को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सगाई की डिनर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें डिशेज के साथ एमी और एड का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। यह डिनर पार्टी किसी मैजिकल मोमेंट से कम नहीं रही। 

    रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

    एमी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक डांस करती देखी जा सकती हैं। दूसरी फोटो में डेकोरेटेड डिनर टेबल नजर आ रही है, जहां फूल, कैंडल, लाइट्स सब कुछ है। तीसरी पिक्चर में एमी अपने बेटे Andreas का हाथ थामे नजर आ रही हैं। शेयर की गई एंगेजमेंट डिनर फोटोज में सबसे ज्यादा ध्यान आखिरी पिक्चर ने खींचा, जिसमें कपल ने पैशनेट किस शेयर की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

    एमी जैक्सन ने 29 जनवरी को एड के साथ सगाई की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, उनकी शादी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एमी 'सिंह इज ब्लिंग', 'आई', 'एक दीवाना था' जैसी कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई विद्युत जामवाल की 'क्रैक' में भी देखा गया। 

    यह भी पढ़ें: 'मेरी जिंदगी में प्यार...' किसकी दुल्हन बनने वाली हैं Manisha Rani, एक्ट्रेस ने नानी को बताई अपने दिल की बात

    खबरें और भी