Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amy Jackson ने बेटे और मंगेतर संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 09:01 PM (IST)

    Amy Jackson Birthday Celebration Photos एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। एक्ट्रेस के लिए उनका जन्मदिन बे ...और पढ़ें

    एमी जैक्सन और एड वेस्टविक (Photo Instagram)
    एमी जैक्सन और एड वेस्टविक (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Amy Jackson Birthday Celebration Photos: बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी विदेशी मॉडल और एक्ट्रेस एमी जैक्सन  (Amy Jackson) ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। एक्ट्रेस के लिए उनका जन्मदिन बेहद खास रहा।

    उन्होंने गॉसिप गर्ल में 'चक बास' का किरदार अदा कर हार्ट थ्रोब बन चुके हॉलीवुड स्टार एड वेस्टविक और अपने  बेटे एंड्रियास के साथ इसे सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    यह भी पढे़ं- Amy Jackson की Ed Westwick से पहले इस बिजनेसमैन के साथ हुई थी सगाई, 2019 में दिया था बेटे को जन्म

    एमी का बर्थडे सेलिब्रेशन

    एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 32वें जन्मदिन समारोह की झलकियां पेश करते हुए कई वीडियो और तस्वीरें साझा की है। पोस्ट में उनके प्रेमी और गॉसिप गर्ल स्टार एड वेस्टविक और उनके बेटे एंड्रियास की भी झलक साफ-साफ दिखाई दे रही है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी छोटी सी फैमिली के साथ काफी मस्ती की। एक तस्वीर में एमी को ढेर सारे फूलों के बीच पोज देते हुए भी दिखाया गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

    एड वेस्टविक से की सगाई

    एक्ट्रेस ने जनवरी के आखिर में ब्वॉयफ्रेंड एड वेस्टविक से संग सगाई की थी, जिसकी कई तस्वीरें सामने आई थी। ये कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एड वेस्टविक ने स्विट्जरलैंड की खूबसूरत बर्फीली वादियों के बीच एमी को शादी के लिए प्रपोज किया था। एक्टर ने घुटनों के बल बैठकर अंगूठी पहनाई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

    वेडिंग को लेकर कही ऐसी बात

    एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में एड संग उनकी वेडिंग प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ''हम दोनों एक अच्छी जगह पर हैं और हम दोनों यही चाहते हैं। जब समय आएगा, तो शायद हम शादी करेंगे।''

    खबरें और भी

    एमी की बॉलीवुड फिल्में

    यह भी पढ़ें- Amy Jackson के ब्वॉयफ्रेंड एड वेस्टविक ने एक्ट्रेस संग शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ऐसी बात

    एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करे तो उन्होंने  'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' जैसे फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'मिशन: चैप्टर 1' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द विद्युत जामवाल की 'क्रैक' में भी नजर आने वाली हैं।