Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika Pre-Wedding: इस वजह से परफॉर्मेंस के तुरंत बाद अमेरिका के लिए रवाना हुईं थीं Rihanna

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 05:00 PM (IST)

    Rihanna New Video अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले दिन हॉलीवुड सिंगर रिहाना ( Riha ...और पढ़ें

    हॉलीवुड सिंगर रिहाना ( Photo Credit Instagram)
    हॉलीवुड सिंगर रिहाना ( Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rihanna New Video: देश से लेकर विदेशों तक इन दिनों अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की चर्चा हो रही है, जो पिछले तीन से गुजरात के जामनगर में हो रहा है। जहां बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स, राजनेता और कई विदेशी मेहमान भी शामिल हो रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की लगातार फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू हुए थे जो 3 मार्च तक चलने वाले हैं। ऐसे में पहले दिन हॉलीवुड सिंगर रिहाना (Rihanna) ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी, लेकिन सिंगर अपनी परफॉर्मेंस के तुरंत बाद ही वापस अमेरिका के लिए रवाना हो गई, जिससे लोगों के मन कई तरह के सवाल-जवाब खड़े हुए। वहीं अब सिंगर के जाने की वजह सामने आई है।

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant के प्री-वेडिंग में अक्षय कुमार ने दी ऐसी परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

    क्यों इतनी जल्दी गई रिहाना

    रिहाना 29 फरवरी की शाम जामनगर पहुंची थी। वहीं 1 मार्च को उन्होंने अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म किया और तुरंत बाद वह अमेरिका के लिए रवाना हुई। अब सिंगर का एक वीडियो सामने जिसमें वह जामनगर एयरपोर्ट पर जाती नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by @badgalriri (@rihannafety)

    इस दौरान गाड़ी में अपनी दोस्त मेलिसा फोर्ड के साथ इंस्टाग्राम लाइव दिख रही है।  हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान दोनों बाते करती नजर आ रही हैं कि तभी रिहाना ने पूछा, क्या ये सच में लाइव है?' और कहती है मैंने इंडिया में अच्छा वक्त बिताया। मेरे पास बस दो दिन थे। मेरे इंडिया से जल्दी जाने का कारण मेरे बच्चे थे। मुझे वापस जाना पड़ा।'

    रिहाना ने इन गानों पर किया था परफॉर्म

    यह भी पढ़ें- Anant Radhika Pre Wedding: आलिया-रणबीर के साथ आकाश अंबानी और श्लोका ने किया जमकर डांस, वायरल हुआ ये वीडियो

    खबरें और भी

    बता दें, रिहाना ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में डायमंड्स, व्हेयर हैव यू बीन, रूड बॉय और पोर इट अप जैसे हिट गाने गाए थे और डांस किया था। कहा जा रहा है इस परफॉर्मेंस के लिए सिंगर ने भारी रकम भी ली।