Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Radhika Pre Wedding: आलिया-रणबीर के साथ आकाश अंबानी और श्लोका ने किया जमकर डांस, वायरल हुआ ये वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

    अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में दूसरे दिन सेलेब्स के डांस का तड़का देखने को मिला। सलमान खान शाह रुख खान से लेकर करीना कपूर और दीपिका पादुकोण तक ब ...और पढ़ें

    आलिया-रणबीर ने लगाई स्टेज पर आग (Photo Credit: Instagram)
    आलिया-रणबीर ने लगाई स्टेज पर आग (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के दिग्गज मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग के फंक्शन गुजरात के जामनगर में चल रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन का आज 3 मार्च को आखिरी दिन है। प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन काफी डांस वाला माहौल देखने को मिला।

    जिसमें अंबानी परिवार की परफॉरमेंस से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स तक ने अपनी परफॉरमेंस दी। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Anant Radhika Pre Wedding: नीता अंबानी ने Diljit Dosanjh से गुजराती में पूछे सवाल, सिंगर ने दिए ये जवाब

    आलिया-रणबीर ने लगाई स्टेज पर आग

    अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र के गाने 'केसरिया' पर डांस किया। मंच पर उनके साथ आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी थे। इन चारों ने मिलकर स्टेज पर इस रोमांटिक गाने पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    ससुराल वालों के संग शेयर की थी फोटो

    इससे पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ बैठे हुए नजर आ रही थीं। वहीं, उनके साथ सासु मां नीतू कपूर और ननद करीना कपूर खान भी दिखाई दे रही थीं।

    राहा का वीडियो भी हुआ था वायरल

    वहीं, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग से राहा का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें क्यूट राहा अपनी मम्मी आलिया की गोद में नजर आई थीं। इसके बाद अनंत अंबानी ने भी राहा के साथ मस्ती की। वीडियो में देखने को मिला था कि अनंत, राहा का हाथ पकड़कर उनके साथ बात करते हुए नजर आते हैं, लेकिन तभी राहा अपना मुंह घुमा लेती हैं। फैंस को भी ये वीडियो काफी पसंद आया था और उन्होंने जमकर राहा के उस वीडियो पर अपना प्यार लुटाया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अंबानी की पार्टी में Ranbir Kapoor की बाहों में रोमांटिक हुईं Alia Bhatt, ननद करीना के साथ खिंचवाई खास फोटो