Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे...' लेडीलव राधिका के साथ अनंत ने किया किलर डांस, रोमांटिक केमेस्ट्री ने लूटी वाहवाही

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 01:53 PM (IST)

    अनंत अंबानी अब से कुछ ही महीनों में दूल्हा बन जाएंगे। अपनी शादी से पहले वह जामनगर में आए मेहमानों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इस सेरेमनी में कई स्टार ...और पढ़ें

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का डांस परफॉर्मेंस. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का डांस परफॉर्मेंस. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन का आज तीसरा दिन
    2. बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन में मुकेश और नीता अंबानी ने किया डांस
    3. जामनगर में लगा सितारों का जमावड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग की धूम जामनगर में देखने को मिल रही है। पूरी दुनिया से नामी हस्तियों ने इस फंक्शन में शिरकत की है। स्टार स्टडेड इस इवेंट में पहले दिन सबकी नजर पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) पर रही, जिन्होंने अपने गानों से लोगों का दिन बना दिया। 

    प्री वेडिंग में सितारों का जमावड़ा

    प्री वेडिंग सेरेमनी में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर आमिर खान (Aamir Khan) तक ने परफॉर्म किया। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने प्री वेडिंग में अपने सुपरहिट गानों की लड़ी लगा दी, जिस पर करीना से लेकर बाकी सेलेब्स ने जमकर डांस किया। मगर सभी परफॉर्मेंस में जिस कपल ने वाहवाही लूटी, वह है अनंत और राधिका का डांस। 

    अनंत-राधिका ने इस गाने पर किया परफॉर्म

    अपने प्री वेडिंग बैश में इस रॉयल कपल ने 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' पर डांस किया। फैंस के बीच यह वीडियो वायरल हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

    मुकेश-नीता का डांस वीडियो वायरल

    जामनगर में पिछले दो दिनों से महफिल जमी है। जहां सभी ने अपनी-अपनी स्पेशल परफॉर्मेंस दी, वहीं इस खास ओकेजन पर अनंत अंबानी के पेरेंट्स भी कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' पर डांस किया। उम्र के इस पड़ाव पर कपल की एनर्जी देख लोगों ने उनकी तारीफ की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    गाने के चुनाव पर की तारीफ

    मुकेश और नीता अंबानी ने देव आनंद के गाने पर परफॉर्म किया। उनके डांस के साथ ही लोगों ने सॉन्ग च्वाइस की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'ये अमेजिंग परफॉर्मेंस थी। इन्होंने टाइमलेस गाना चूज किया। ये बहुत अच्छी फीलिंग है कि मुकेश अंबानी जैसे स्पोर्टी पर्सन को ऐसा डांस करते हुए।'

    यह भी पढ़ें: प्री वेडिंग सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, डीजे ब्रावो के साथ जमकर खेला डांडिया, वीडियो ने लूटी वाहवाही

    खबरें और भी