विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जस्टिन बीबर के साथ Anant-Radhika की शादी में ये सिंगर्स लगाएंगे देसी तड़का, संगीत सेरेमनी में मचेगी धूम

Published: Fri, 05 Jul 2024 12:34 PM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में इनकी शादी के ...और पढ़ें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Photo Credit: Instagram)
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 12 जुलाई को होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
  2. अंबानी फैमिली में शुरू हुए शादी के फंक्शन
  3. ये सिंगर्स लगाएंगे शादी में सिंगिंग का तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। दोनों की शादी में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में उनकी शादी से पहले होने वाली रस्मों का भी शुभारंभ हो गया है।

अंबानी फैमिली ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल होने के बाद बुधवार को 'मामेरू' सेरेमनी का आयोजन किया था, जिसकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली थीं। इस ग्रैंड इवेंट का हिस्सा बनने के लिए कई मशहूर हस्तियां मुंबई पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें: रिहाना के बाद अब Anant-Radhika की वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे जस्टिन बीबर, मुंबई पहुंचे सिंगर

बीते दिन खबर आई थी कि हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर शादी में रंग जमाने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। अब दो इंडियन सिंगर्स के नाम समाने आए हैं, जो इस शादी में देसी तड़का लगाने वाले हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

ये सिंगर्स लगाएंगे देसी तड़का

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के जामनगर वाले प्री वेडिंग फंक्शन में दिलजीत दोसांझ ने अपनी सिंगिंग से चार चांद लगाए थे। उन्होंने न सिर्फ अनंत को, बल्कि सलमान खान, करीना कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स को अपने गानों पर नचाया था। अब एचटी की खबर के अनुसार, शादी में रंग जमाने के लिए बादशाह और करण औजला भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

Photo Credit: Manish Malhotra/Instagram

दोनों अच्छे सिंगर्स होने के साथ-साथ दोस्त भी हैं। बादशाह और करण के गाने उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। अब इन्हें इस ग्रैंड वेडिंग में चार चांद लगाते हुए देखने के लिए उनके फैंस भी एक्साइटेड हैं।

ये इंटरनेशनल सिंगर्स भी हो सकते हैं शामिल

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनंत-राधिका की शादी में एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे भी परफॉर्म कर सकते हैं। हालांकि, इन्हें लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अंबानी परिवार के साथ बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी-राधिका के 'मामेरू सेरेमनी' में ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंचीं जाह्नवी कपूर, पिंक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।