Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan और Salman Khan ने एकॉन के 'छम्मक छल्लो' गाने पर किया डांस, देखें मजेदार वीडियो

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 12:27 PM (IST)

    Shah Rukh And Salman Khan Dance Chammak Challo इन दिनों हर तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो ब ...और पढ़ें

    एकॉन और शाह रुख खान (Photo Instagram)
    एकॉन और शाह रुख खान (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग जश्न 3 मार्च की रात खत्म हुआ, जो बीते तीन दिनों से गुजरात के जामनगर में चल रहा था। ये जश्न भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन सोशल मीडिया और लोगों के बीच इसकी चर्चा अभी भी जारी है।

    लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस प्री-वेडिंग की आखिरी शाम बेहद खास रही। इस दौरान बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने सिंगिंग परफॉर्मेंस से मेहमानों का मनोरंजन किया। एक तरफ जहां सिंगर अरिजीत सिंह, लकी अली, श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने परफॉर्मेंस दीं। वहीं, रिहाना और एकॉन ने भी अपना आवाज से पार्टी में धमाल मचाया।

    यह भी पढ़ें- जब Anant Ambani ने Diljit Dosanjh से की खास रिक्वेस्ट, सिंगर का जवाब सुन झूमे दूल्हे राजा

    शाह रुख ने किया छम्मक छल्लो डांस

    एकॉन (Akon) ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग जश्न की आखिरी रात में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने फिल्म रा-वन का गाना 'छम्मक छल्लो' गाया, जिस पर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), सलामान खान, सुहाना खान, गौरी खान से लेकर अनंत और राधिका ने भी स्टेज तोड़ डांस किया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    सलमान खान ने बजाया ड्रम

    डांस वीडियो के अलावा सलमान खान (Salman Khan)  का सिंगर एकॉन के साथ नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर ड्रम बजाते दिख रहे हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    सलमान खान इस इवेंट में परिवार बिना ही शामिल हुए, जबकि शाह रुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ अंबानी परिवार के जश्न में डूबे नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने पत्नी Gauri संग 'मैं यहां हूं' गाने पर किया रोमांटिक डांस, यूजर बोले- रियल 'वीर-जारा'