यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aditya Ananya Video: आदित्य के साथ गोवा में वेकेशन मनाकर लौटीं अनन्या पांडे, व्हाइट में की ट्विनिंग
Aditya Roy Kapur-Ananya Panday Video बी-टाउन के नए चर्चित रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कुछ दिन पहले गोवा के लिए रवाना हुए थे। अब दोनों न ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Roy Kapur-Ananya Panday Video: ग्लैमर वर्ल्ड में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की जोरदार चर्चा है। आखिर हो भी क्यों ना, कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, वो भी वेकेशन मनाते हुए। हाल ही में, एक बार फिर दोनों गोवा ट्रिप से लौटते हुए साथ में स्पॉट हुए।
बीते दिनों आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों एक ही समय पर अलग-अलग एयरपोर्ट पहुंचे थे। उस वक्त लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि वे वेकेशन मनाने जा रहे हैं। अब गोवा से उनका एक वीडियो सामने आया है।
गोवा में स्पॉट हुए अनन्या-आदित्य
1 सितंबर को अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने गोवा में अपना वेकेशन एन्जॉय करके मुंबई वापसी कर ली। दोनों को गोवा एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। इस दौरान रूमर्ड कपल हैवी लगेज के साथ एयरपोर्ट की ओर जाता दिखा। दोनों ने व्हाइट के साथ ट्विनिंग की। आदित्य ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना था, जबकि अनन्या ने व्हाइट टॉप के साथ डेनिम जींस कैरी किया था।
View this post on Instagram
फैंस ने लुटा आदिन्या पर प्यार
अनन्या ने अपने लुक को बहुत सिंपल और कैजुअल रखा था। एयरपोर्ट पर उन्हें आदित्य को फोन पकड़ाते हुए भी देखा जा सकता है। उनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। एक ने कहा, 'बहुत सिंपल कपल एक सच्ची जिंदगी जी रहे हैं।' एक यूजर ने तो उनका हैशटैग भी बना दिया और लिखा, 'Awww, आदि और अनन्या- आदिन्या।' एक फैन ने कहा, 'आदि और अनन्या के लिए काफी खुश हूं। दोनों साथ में क्यूट लगते हैं।'
गोवा वेकेशन से अनन्या ने शेयर की फोटोज
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गोवा वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। भले ही उन्होंने अपनी या फिर आदित्य की तस्वीर नहीं शेयर की, लेकिन उन्होंने अपने पीसफुल मोमेंट की झलक जरूर दिखाई है। एक्ट्रेस ने गोवा के विला की फोटो शेयर कर लिखा, 'स्वर्ग का एक छोटा सा टुकड़ा।'
खबरें और भी
अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनन्या की परफॉर्मेंस को भी काफी सराहा गया है। वहीं, आदित्य रॉय कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के रिलीज की तैयारी में लगे हैं।