Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alanna Panday का ब्रालेट पहनकर घूमना पिता को नहीं लगा अच्छा, टोंकते हुए बोले - 'इसके ऊपर शर्ट पहनों'

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 07:42 PM (IST)

    करण जौहर (Karan Johar) कुछ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ एक रिएलिटी शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम द ट्राइब (The Tribe) है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन ...और पढ़ें

    अलाना पांडे के पिता ने लगाई उनकी क्लास
    अलाना पांडे के पिता ने लगाई उनकी क्लास

    HighLights

    1. क्या तुम अपना टॉप पहनना भूल गई हो?
    2. पिता के रिएक्शन से हैरान हुईं अलाना
    3. जल्द ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं अलाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनन्या पांडे की कजिन अलावा पांडे बहुत जल्द रियलिटी शो द ट्राइब से डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में करण जौहर ने इसका पोस्टर भी शेयर किया था। इस शो में यंग इंफ्लूएंसर्स को लॉस एंजिलिस में अपने सपनों की उड़ान भरते दिखाया गया है।

    इस वेब सीरीज में जावेद जाफरी की बेटी और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अलाविया जाफरी भी नजर आएंगी। अलाना अपने पति और बच्चे के साथ लॉस एंजिलिस में रहती हैं और वो काफी मॉडर्न लाइफस्टाइल जीती हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया उनकी खूबसूरत तस्वीरों से पटा पड़ा है। अलाना एक मॉडल भी हैं और इसी वजह से उन्हें अक्सर स्टाइलिश कपड़ों में देखा जाता है।

    अलाना के पापा ने किया कपड़ो पर कमेंट

    लेकिन अलाना का यूं छोटे कपड़े पहनना ऐसा लग रहा है कि उनके पापा को अच्छा नहीं लगा। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता उन्हें इस तरह के कपड़े पहनने की वजह से टोकते नजर आ रहे हैं। अलाना के पापा सभी के सामने उनके कपड़ो पर कमेंट करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)

    यह भी पढ़ें: Karan Johar के ओटीटी शो The Tribe की रिलीज डेट आई सामने, अनन्या पांडे की बहन अलाना करेंगी OTT डेब्यू

    पापा के सवाल से शॉक्ड हुई अलाना

    वीडियो में अलाना का पूरा परिवार साथ में बैठकर बातचीत कर रहा होता है। तभी अलाना के पापा उन्हें उनके कपड़ों के लिए टोकते हैं। वो कहते हैं- अलाना, क्या किसी तरह तुम अपना टॉप पहनना भूल गई हो? पापा की ये बात सुनकर अलाना भी शॉक्ड हो जाती हैं और खड़े होकर उन्हें इसका एक्सप्लनेशन देती हैं।

    खबरें और भी

    अलाना कहती हैं-  "क्या आप सीरियस हैं? इस आउटफिट में क्या कमी है। यही पूरा आउटफिट है और ये ब्रालेट है।" इस पर चिक्की पांडे कहते हैं कि तुम्हें नहीं लगता कि इसके साथ शर्ट पहननी चाहिए। ये लॉस एंजिलिस नहीं, बांद्रा है। इस बातचीत को सुनकर सभी परिवारवाले हंसने लग जाते हैं। अलाना को शो द ट्राइब अमेजन प्राइम पर प्रीमियर होगा।

    यह भी पढ़ें: बेहद यूनिक है Ananya Panday के भांजे का नाम, मम्मी अलाना ने सोशल मीडिया पर किया रिवील