यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ब्वॉयफ्रेंड' Aditya Roy Kapur के लिए बहुत पजेसिव हैं Ananya Panday, रिलेशनशिप पर खोला ये बड़ा राज
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी डेटिंग लाइफ के बा ...और पढ़ें

HighLights
- आदित्य के लिए पजेसिव हैं अनन्या!
- अनन्या का खुलासा- पार्टनर को करती हैं प्रोटेक्ट
- पार्टनर के लिए खुद की फेवरेट चीजों की करती हैं कुर्बानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Panday-Aditya Roy Kapur Relationshio: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'लाइगर' और 'ड्रीम गर्ल 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अनन्या पांडे (Ananya Panday) अन्य सितारों की तरह अपनी लव लाइफ को लेकर भी कफी लाइमलाइट में रहती हैं। वह इन दिनों 'आशिकी 2' एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को डेट कर रही हैं।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम पिछले कुछ महीनों से जोड़ा जा रहा है। भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उनका साथ में हॉलिडे मनाना या फिर पार्टी करना उनके रिश्ते को जाहिर करने के लिए काफी है। एक हालिया इंटरव्यू में अनन्या ने यह भी बताया कि वह अपने पार्टनर के लिए कितना पजेसिव हैं।
यह भी पढ़ें- रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Aditya Roy के साथ ऐसा था Ananya Panday का लंदन वेकेशन, एक्ट्रेस ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
आदित्य के लिए पजेसिव हैं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में बतौर गर्लफ्रेंड अपने बारे में दो अच्छी और दो बुरी चीजें बताईं। एक्ट्रेस ने पहली बुरी और अच्छी चीज बताते हुए कहा कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए बहुत पजेसिव हैं। दूसरी चीज उन्होंने बताई कि वह कभी-कभी ऐसी चीजें करती हैं, जो उनकी फेवरेट नहीं हैं, लेकिन उनके पार्टनर को पसंद है।
अनन्या ने कहा कि वह इन दोनों चीजों को अच्छा भी मानती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "यह दोनों चीजें बुरी होने के साथ-साथ अच्छी भी हैं, क्योंकि मैं अपने पार्टनर को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं। मैं हमेशा वहां मौजूद रहती हूं, जहां उनको मेरी जरूरत है।"
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय के बीच में कितना है एज गैप?
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों के बीच एज गैप 13 सालों का है। अनन्या जहां 24 साल की हैं तो वहीं आदित्य 37 साल के हैं। उम्र के फासले के बावजूद अनन्या और आदित्य का एक-दूसरे के लिए प्यार गहरा है और कम समय में ही दोनों लोगों के फेवरेट कपल बन गए हैं।