Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनंत-राधिका की शादी में Nick Jonas को अनन्या पांडे ने दिया धक्का! प्रियंका चोपड़ा के पति का रिएक्शन वायरल

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 01:01 PM (IST)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) की आखिरकार शादी हो गई है। महीनों से चल रहे फंक्शन के बीच 12 जुलाई को अनंत और रा ...और पढ़ें

    निक जोनस को धक्का देने के बाद अनन्या पांडे का वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    निक जोनस को धक्का देने के बाद अनन्या पांडे का वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे निक-प्रियंका
    2. निक-प्रियंका चोपड़ा ने शादी में की जमकर मस्ती
    3. अनन्या पांडे-निक जोनस का वीडियो वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे चर्चित शादियों में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भी शामिल है। 6 महीने से चल रहे प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद आखिरकार 12 जुलाई को यह लव बर्ड्स हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया। 

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding) ने शुक्रवार को जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी की। इस फंक्शन में सिर्फ देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां ही नहीं, बल्कि विदेशी मेहमान भी आये। कार्दशियन सिस्टर्स के साथ-साथ अभिनेता जॉन सीना ने भी शादी में महफिल में चार-चांद लगाया।

    चिकनी चमेली बन छाईं प्रियंका चोपड़ा

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शरीक होने के लिए ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ भी वहां पहुंचीं और खूब धूम मचाया। देसी गर्ल ने शादी में दिल खोलकर डांस किया। चिकनी चमेली पर उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जो निक जोनस और अनन्या पांडे (Ananya Panday) का है।

    यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी में जाने से पहले Nick Jonas ने बीवी Priyanka Chopra संग कार में की मस्ती, वीडियो वायरल

    View this post on Instagram

    A post shared by OFFICIALPRIYANKA&NICKUPDATES (@nickyankafanpage)

    अनन्या पांडे ने निक जोनस को दिया धक्का?

    सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक और डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो अनंत और राधिका के वेडिंग सेलिब्रेशन का है। रेडिट यूजर द्वारा शेयर किये गये वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अनन्या पांडे, प्रियंका के साथ डांस करने के चक्कर में निक जोनस को साइड कर देती हैं, जिसके बाद हैरान निक उन्हें घूरते हैं। इस बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने निक का हाथ पकड़कर आगे किया और इस मोमेंट में देसी गर्ल हंसती दिखाई दीं।

    खबरें और भी

    What the hell Ananya!? This is peak ambani wedding moment for me ✋😭

    byu/ekdumsaras inBollyBlindsNGossip

    सोशल मीडिया पर निक जोनस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक मीम्स में यूजर ने लिखा, "तुम्हारी इस गलती से कितना तमाशा होगा। इसका अंदाजा नहीं तुमको।" एक ने कहा, "जीजू के साथ ऐसा।" एक ने रणवीर सिंह की तारीफ की, क्योंकि उन्होंने तुरंत निक को अच्छा फील कराने के लिए हाथ पकड़कर आगे किया। 

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Video: वरमाला के बाद कपल ने हाथों में हाथ डालकर यूं किया क्यूट डांस, आप भी कहेंगे वाह!