यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant-Radhika की शादी से पहले Priyanka Chopra ने एक और फंक्शन किया अटेंड, वायरल हो रहीं तस्वीरें
Priyanka Chopra गुरुवार को लौटी हैं। वह अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की भव्य शादी में शामिल होने के लिए भारत आई हैं ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चोपड़ा ने की जमकर पार्टी
- गुरुवार को इंडिया आई थीं प्रियंका चोपड़ा
- अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगी प्रियंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा काम में व्यस्त होने की वजह से इंडिया कम ही आ पाती हैं, लेकिन जब भी अपने देश आती हैं, फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है।
अन्य मेहमानों की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अंबानी परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए इंडिया आई हैं। वह 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने वाली हैं, लेकिन उससे पहले प्रियंका चोपड़ा एक और समारोह का हिस्सा बनीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने परिवार संग की पार्टी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने से पहले बीती रात भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का 35वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें शेयर कीं।
यह भी पढ़ें: किसी ने हेयरकेयर तो किसी ने लॉन्च किया कपड़ों का ब्रांड, बिजनेस करके करोड़ों छाप रहीं ये एक्ट्रेसेज
पहली फोटो में एक्ट्रेस पति निक जोनस के साथ हैं। उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लू गाउन पहना है, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, अन्य फोटो में उनके दोस्त और करीबी नजर आ रहे हैं।
.png)
ये फोटो सिद्धार्थ चोपड़ा के बर्थडे की है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ चोपड़ा, लव यू"।

प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धार्थ और अपनी सास को किया विश
सिद्धार्थ चोपड़ा के जन्मदिन की पार्टी में प्रियंका-निक और कजिन मनारा चोपड़ा के अलावा उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय भी मौजूद रहीं। आज अभिनेत्री के सिर्फ भाई का ही नहीं, बल्कि उनकी सास और निक जोनस की मां का भी जन्मदिन है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाई सिद्धार्थ और सास का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में दोनों करीबियों पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने लिखा, "आज इन दोनों को हम सेलिब्रेट कर रहे हैं। मामा जोनस लव यू। बेबी ब्रो लव यू, हम आपको हर दिन सेलिब्रेट करते हैं"।