Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी और मां के पास होने पर भी Priyanka Chopra को क्यों सता रही पति निक जोनस की याद? वीडियो शेयर कर जताया प्यार

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 07:42 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों द ब्लफ (The Bluff) की शूटिंग में व्यस्त हैं। ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा को आई पति निक जोनस की याद (Photo: Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा को आई पति निक जोनस की याद (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. प्रियंका ने मालती के साथ शेयर किया खूबसूरत वीडियो
    2. घर से दूर प्रियंका चोपड़ा को आई पति की याद
    3. बेटी के साथ मस्ती करती हुई आईं नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों द ब्लफ (The Bluff) की शूटिंग में व्यस्त हैं। सेट पर एक्ट्रेस जमकर पसीना बहा रही हैं और स्टंट सीन्स शूट करने के बाद वो फैंस के साथ इसके कई अपडेट भी शेयर करती रहती हैं।

    बता दें कि शूट पर प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी हई हैं और वो बराबर एक्ट्रेस को अपनी क्यूट हरकतों से एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सेट से एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेटी मालती के साथ खेलते और मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा की भी झलक मिल रही है।

    प्रियंका ने लिखा खूबसूरत कैप्शन

    हालांकि इन सब लोगों के आसपास होने के बावजूद प्रियंका एक व्यक्ति को सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं और वो हैं निक जोनस। जी हां इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने पति निक जोनस को कैप्शन में स्पेशल मेंशन किया। प्रियंका ने लिखा - 'माई एंजेल, माई बेबी, माई बेस्टफ्रेंड, माई गॉडसन, मेरी दूसरी मां से मेरी भाई, मेरी अपनी मां मेरे पास सब हैं जोकि एक फैमिली की तरह हैं। ये आपको एनर्जी देते हैं और खुश रखते हैं। मिस यूं गागा निक जोनस।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    बता दें कि प्रियंका इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म में कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती हैं और इसके लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इससे पहले स्टंट के दौरान लगी चोट की तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उनके फेस पर इंजरी के निशान साफ तौर पर देखे जा सकते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान Priyanka Chopra हुईं घायल, खून से लथपथ नजर आई एक्ट्रेस

    क्या है फिल्म की कहानी

    फ्रैंक ई फ्लावर द्वारा निर्देशित फिल्म द ब्लफ एक पूर्व महिला समुद्री डाकू (प्रियंका का किरदार)की कहानी है। महिला को अपने रहस्यमय अतीत से संघर्ष करते हुए अपने परिवार की रक्षा करनी है।

    फिल्म में पीसी के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra Injury: प्रियंका चोपड़ा को गर्दन पर लगी चोट, शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा