Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra Injury: प्रियंका चोपड़ा को गर्दन पर लगी चोट, शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 09:29 AM (IST)

    ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फैंस की फेवरेट मानी जाती हैं। लेकिन इस वक्त प्रियंका को लेकर जो खबर सामने आ रही है उससे उनके चाहने ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा सेट पर हुईं चोटिल (Photo Credit-Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा सेट पर हुईं चोटिल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा शूटिंग के दौरान हुईं घायल
    2. इस हॉलीवुड मूवी में नजर आएंगी अभिनेत्री
    3. पहले भी सेट पर चोटिल हो चुकी हैं प्रियंका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रिंयका के चाहने वालों की तादात काफी ज्यादा है। लेकिन फिलहाल जो खबर आ रही है, वो उनके फैंस की चिंता का सबब बन सकती है। 

    फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घायल (Priyanka Chopra Injury) हो गई हैं और उनको गर्दन पर चोट लगी है। इसकी एक तस्वीर को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

    प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट

    जब से प्रियंका चोपड़ा अपने पति और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस के साथ विदेश में शिफ्ट हुई हैं, तब से वह अंग्रेजी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं। मौजूदा समय में भी प्रियंका अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया है। 

    ये भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने जिमी फॉलन को सिखाई पंजाबी, मंच के पीछे चली अदला-बदली, Priyanka Chopra के कमेंट ने लूटी महफिल

    दरअसल प्रिंयका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उनकी गर्दन पर चोट का लाल निशान साफ दिखाई दे रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- और ये मेरे पेशेवर काम का एक बड़ा जोखिम।

    एक्ट्रेस को ये चोट फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान लगी है। प्रियंका की इस इंस्टा स्टोरी को देखकर उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि कुछ फैंस उनके डेडिकेशन लेवल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

    बतौर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आने वाले समय में हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में दिखाई देंगी। उनके साथ इस मूवी में जॉन सीना और इद्रिश इल्बा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हाल ही में प्रियंका इस मूवी की शूटिंग के लिए फ्रांस में मौजूद रही हैं। द ब्लफ भी प्रियंका की अपकमिंग इंग्लिश फिल्मों में शामिल है।

    ये भी पढ़ें- Angelina Jolie ने जीता पहला टोनी अवॉर्ड, Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर लुटाया प्यार