यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bishan Singh Bedi Death: अंगद बेदी के पिता और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन, शाह रुख ने दी श्रद्धांजलि
Bishan Singh Bedi Death बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) के निधन से क्रिकेट और सिनेमा जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर शाह रुख खान (Shahrukh ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bishan Singh Bedi Death: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और एक्टर अंगद बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का आज 23 अक्टूबर को निधन हो गया। 77 साल की उम्र में बिशन सिंह बेदी हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
बिशन सिंह बेदी के निधन से क्रिकेट और सिनेमा जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर शाह रुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर संजय दत्त (Sanjay Dutt) समेत कई सितारों ने श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें- Sonu Nigam- Shah Rukh Khan: 'सिंगर्स के लिए वह नहीं लड़ते', शाह रुख खान को ताना मारते हुए ये क्या बोल गए सोनू निगम
शाह रुख खान ने जताया शोक
शाह रुख खान ने सोशल मीडिया एक्स पर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- बड़े होकर हमारा जीवन इसी से बनता है जिन लोगों को हम अपने आस-पास देखते हैं, श्री बिशन सिंह बेदी उनमें से एक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और हमें खेल और जीवन के बारे में इतना कुछ सिखाने के लिए सर को धन्यवाद। आप बहुत याद आएंगे।
.png)
संजय दत्त ने दी श्रद्धांजलि
क्रिकेट जगत ने आज एक महान हस्ती को हमेशा के लिए खो दिया है, लेकिन बिशन सिंह बेदी जी द्वारा बनाई गई यादें और क्षण हमेशा जीवित रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और पूरे क्रिकेट समुदाय के साथ हैं।
यह भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Death: पूर्व IND स्पिनर बिशन सिंह के निधन पर फैंस के छलके आंसू, ट्वीट्स कर इस तरह जताया शौक
.png)
बेटे के साथ फिल्मी पर्दे पर आए थे नजर
बिशन सिंह बेदी न सिर्फ क्रिकेट मैदान में छाए थे, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड पर्दे पर भी काम किया था। हाल ही में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म 'घूमर' में बिशन सिंह बेदी नजर आए थे। इस फिल्म में बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी भी उनके साथ थे।
खबरें और भी
बता दें, बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर शुरुआत साल 1966 में की थी और यह सफर 1979 तक चला था। उन्होंने अपने इस करियर में 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए थे। इतना ही नहीं वह 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भी कप्तान थे।