Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor: सजधज कर दुर्गा पंडाल पहुंचीं सोनम कपूर, पिता संग भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 08:18 PM (GMT+05:30)

    Sonam Kapoor And Anil Kapoor Durga Puja देश भर में इस वक्त दुर्गा पूजा का माहौल है। फिल्मी सितारों के बीच भी ये त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा ह ...और पढ़ें

    सोनम कपूर और अनिल कपूर (Photo Instagram)
    सोनम कपूर और अनिल कपूर (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Sonam Kapoor And Anil Kapoor Durga Puja: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को लोग फिल्मों के साथ-साथ उनके अलग स्टाइल की वजह से भी जानते हैं। फिर चाहे रेड कारपेट लुक हो या कोई पार्टी, जिम हो या फिर दुर्गा पूजा फेस्टिवल ही क्यों न हो। अदाकारा को बहुत अच्छे से पता है कि उन्हें क्या पहनना है।

    इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। देश भर में इस वक्त दुर्गा पूजा का माहौल है। फिल्मी सितारों के बीच भी ये त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इंडस्ट्री के मुखर्जी परिवार की तरफ से हर साल नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल लगाया जाता है। इस बार भी ये पंडाल सजा है और अब तक कई सेलेब्स मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सोनम कपूर भी इस पंडाल का हिस्सा रही।


    यह भी पढ़ें- Durga Puja: रवीना टंडन ने बेटी राशा के साथ मनाया अष्टमी का त्योहार, सारा अली खान भी पूजा में हुईं शामिल

    सोनम कपूर और अनिल कपूर

    आज यानी 23 अक्टूबर को महानवमी नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस खास दिन देवी दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी रूप की पूजा होती है। ऐसे में सोनम कपूर और अनिल कपूर नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    रेड सूट में खूबसूरत दिखीं सोनम कपूर

    इस मौके पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) रेड कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आई।  इस लुक को उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया है। अदाकारा ने मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया। तो वहीं अभिनेता अनिल कपूर व्हाइट एंड ब्लैक कलर के कुर्ता पजामे में नजर आए।  दुर्गा पूजा पंडाल में सोनम और अनिल कपूर ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ फोटो भी खिंचवाईं।  रानी मुखर्जी पिंक और स्किन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी से मैचिंग डबल लेयर्ड ज्वेलरी पहनी थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्में

    यह भी पढ़ें- पीली साड़ी पहन मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं Katrina Kaif, सादगी पर मर-मिटेंगे आप; देखें तस्वीरें

    सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस बीते दिनों फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थी। जो जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में थी, जो देख नहीं सकती। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द वीरे दी वेडिंग 2 में नजर आएंगी।