Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor को रोस्ट करने पर आनंद आहूजा ने भेजा था नोटिस? इस कंटेंट क्रिएटर ने किया दावा

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 12:35 PM (IST)

    एक लंबे ब्रेक के बाद सोनम कपूर ने साल 2023 में फिल्म ब्लाइंड के साथ वापसी की। हालांकि उनकी ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Cinema पर रिलीज हुई थी। अब एक ...और पढ़ें

    सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भेजा नोटिस / फोटो- इंस्टाग्राम
    सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भेजा नोटिस / फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनम कपूर को रोस्ट करना पड़ा इस कंटेंट क्रिएटर को भारी
    2. आनंद आहूजा की इंटरनेट रेप्यूटेशन मैनेजमेंट कंपनी ने भेजा नोटिस
    3. कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनम कपूर की लास्ट फिल्म 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। उन्होंने फिल्म 'ब्लाइंड' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। बेटे वायु के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस ज्यादातर खुद को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करती हैं। हालांकि, अब एक बार फिर से पति आनंद आहूजा की वजह से सुर्खियों में आ गयी हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने ऑनलाइन उनकी इमेज खराब करने वाले कंटेंट क्रिएटर को पब्लिक नोटिस भेजा था।

    इस बात की जानकारी खुद ही कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा सोनम कपूर(Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा की ऑनलाइन इमेज संभालने वाली कंपनी द्वारा भेजे गए नोटिस की कॉपी भी उन्होंने शेयर की।

    इस कंटेट क्रिएटर ने सोनम को किया था Roast

    दरअसल, कुछ महीने पहले एक Youtube पर कंटेंट बनाने वाली एक क्रिएटर ने सोनम कपूर के पब्लिक में दिए गए एक स्टेटमेंट का मजाक उड़ाते हुए एक्ट्रेस को निशाना बनाया था और उन्हें काफी रोस्ट किया। जिसके बाद वह देखते ही देखते वायरल हो गया। कंटेंट क्रिएटर रागिनी, जिन्हें सोनम कपूर को रोस्ट करने के चक्कर में उनकी ऑनलाइन कंपनी, जो एक्ट्रेस का इंटरनेट पर रेप्यूटेशन मैनेजमेंट देखता है, उनकी तरफ से एक नोटिस गया।

    यह भी पढ़ें: Movies on Rescue Operation: 65 मजदूरों की जान बचाएंगे अक्षय कुमार, रेस्क्यू मिशन पर है इन फिल्मों की भी कहानी

    उन्होंने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो स्क्रीनशॉट्स शेयर किये हैं। पहली स्टोरी शेयर करते हुए रागिनी ने लिखा, "सोनम कपूर पर मैंने जो वीडियो बनाया था, वह चाहती थीं कि उसे डिलीट किया जाए। मैंने अब तक उनके बारे में कोई भी बुरी चीज नहीं कही है।

    खबरें और भी

    आनंद आहूजा की रेप्यूटेशन मैनेजमेंट कंपनी ने भेजा था पब्लिक नोटिस

    रागिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो दूसरा स्क्रीन ग्रैब शेयर किया है, वह एक पब्लिक नोटिस की कॉपी है, जिस पर आनंद आहूजा का नाम है और उनके साथ-साथ सोनम कपूर के सिग्नेचर भी हैं। हालांकि, उस पर तारीख 10 फरवरी 2023 लिखी हुई है। दरअसल सोनम कपूर और उनके हसबैंड आनंद आहूजा ने एक छह महीने के लिए एक मैनेजमेंट कंपनी को अपनी इंटरनेट इमेज प्रोटेक्ट करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी थी।

    इस पब्लिक नोटिस के अनुसार, जिसका कॉन्ट्रैक्ट जून 2023 में खत्म हो चुका है। हालांकि, अब कंटेंट क्रिएटर की तरफ से नोटिस का दावा करने के बाद एक्ट्रेस की पुरानी वीडियो दोबारा इंटरनेट पर वायरल हो गयी है, जिस पर यूजर्स प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor: बिजनेस ऑफ फैशन 500 गाला में सोनम कपूर ने लूटी महफिल, वैलेंटिनो व्हाइट गाउन में ढहाया कहर