Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor: बिजनेस ऑफ फैशन 500 गाला में सोनम कपूर ने लूटी महफिल, वैलेंटिनो व्हाइट गाउन में ढहाया कहर

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 09:27 PM (IST)

    Sonam Kapoor बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर ने हाल ही में पेरिस में प्रतिष्ठित बिजनेस ऑफ फैशन 500 गाला में भाग लिया। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोनम ने ...और पढ़ें

    सोनम कपूर ने बिजनेस ऑफ फैशन 500 इवेंट (Photo Credit: Instagram)
    सोनम कपूर ने बिजनेस ऑफ फैशन 500 इवेंट (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. सोनम कपूर ने बिजनेस ऑफ फैशन 500 इवेंट में लिया भाग
    2. सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
    3. फैंस को पसंद आया लुक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। वह न सिर्फ इंडिया में, बल्कि विदेशों में भी अपने फैशन को लेकर काफी फेमस हैं। हाल ही में उन्होंने पेरिस में बिजनेस ऑफ फैशन 500 इवेंट में भाग लिया। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

    बिजनेस ऑफ फैशन 500 इवेंट में लिया भाग

    फैशन आइकन सोनम कपूर ने बीते दिन यानी 30 सितंबर को पेरिस में प्रतिष्ठित बिजनेस ऑफ फैशन 500 गाला में शिरकत की। इस इवेंट में ट्रॉय सिवान, डेनियल ली, क्रिस जेनर जैसे कई अन्य हस्तियों ने भी भाग लिया। वहीं, अगर सोनम कपूर की बात करें, तो एक्ट्रेस स्टनर हैं जो किसी भी लुक को परफेक्ट तरीके से कैरी कर सकती हैं। फिर चाहें बॉलीवुड रेड कार्पेट इवेंट हो या कोई इंटरनेशनल इवेंट।

    यह भी पढ़ें: Anil Kapoor ने बेटी सोनम कपूर और नाती संग शेयर की प्यारी फोटो,बोले- मैं ये देखकर कभी नहीं ऊब सकता

    व्हाइट वैलेंटिनो गाउन में बिखेरा जलवा

    सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'रांझणा' और 'भाग मिल्खा भाग' में अपनी भूमिकाओं के लिए एक सफल अभिनेत्री के रूप में पहचान मिली, जिससे उन्हें कई बेस्ट एक्ट्रेस नॉमिनेशन प्राप्त हुए और वह 2013 के इंडेक्स में शामिल हुईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस काफ्तान स्टाइल के व्हाइट वैलेंटिनो गाउन में ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by The Business of Fashion (@bof)

    अपने ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ बड़े-बड़े इयररिंग्स और बालों को खुला रखा। एक्ट्रेस के इस लुक पर भूमि पेडनेकर ने कमेंट में उनकी तारीफ की और उन्हें खूबसूरत बताया। भूमि के साथ-साथ सोनम के फैंस ने भी उनके इस पोस्ट पर खूब लाइक्स और कमेंट किए। कुछ यूजर ने दिल वाले इमोजी शेयर किए।

    खबरें और भी

    'रांझणा', 'भाग मिल्खा भाग', नीरजा जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना रखी है।

    यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor Son: एक साल का हुआ सोनम कपूर का बेटा, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो