Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor बनीं इकलौती भारतीय अभिनेत्री जो डियॉर फैशन शो में दिखाएंगी जलवा, एक्ट्रेस ने शेयर की एक्साइटमेंट

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 02:28 PM (IST)

    Sonam Kapoor बी-टाउन की फैशनिस्टा सोनम कपूर पहली इंडियन सेलिब्रिटी बनीं जो पेरिस में आयोजित लग्जरी ब्रांड डियॉर के ऑटम-विंटर शो में रैम्प वॉक करती हुई ...और पढ़ें

    Sonam Kapoor became the only indian celebrity who attend dior autumn winter show. Photo-Instagram
    Sonam Kapoor became the only indian celebrity who attend dior autumn winter show. Photo-Instagram

    HighLights

    1. डियॉर फैशन शो में दिखेगा सोनम कपूर का जलवा
    2. सोनम कपूर बनीं पहली इंडियन सेलेब जो बनेंगी फैशन शो का हिस्सा
    3. सोनम कपूर ने डियॉर से मिले इन्विटेशन की दिखाई झलक

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor at Dior Fashion Week: फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी अदाकारी से ज्यादा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। वह कई लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर हैं और कई दिग्गज फैशन डिजाइनर के लिए शो-स्टॉपर भी बनी हैं। जल्द ही सोनम कपूर डियॉर फैशन शो में नजर आएंगी।

    डियॉर के फैशन वीक में सोनम कपूर का दिखेगा जलवा

    लग्जरी ब्रांड डियॉर के ऑटम-विंटर शो को पेरिस में आयोजित किया जा रहा है। इस बार सोनम कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा होंगी। सोनम कपूर इकलौती इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इवेंट में बुलाया गया है। 3 जुलाई 2023 को न्यू मम्मी सोनम पेरिस में ग्लैमरस अंदाज में रैम्प वॉक करती हुई नजर आएंगी।

    सोनम कपूर ने दिखाई इन्विटेशन की झलक

    सोनम कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डियॉर से मिले इन्विटेशन की झलक दिखाई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।" बता दें कि वह इस इवेंट में अकादमी पुरस्कार विजेता नताली पोर्टमैन (Natalie Portman) के साथ नजर आएंगी।

    61 साल बाद भारत में आयोजित हुआ था डियॉर का फैशन शो

    सोनम कपर को आखिरी बार पेरिस फैशन वीक में देखा गया था। वह रैम्प पर राल्फ एंड रूसो के लिए शोस्टॉपर के रूप में वॉक करती हुई नजर आई थीं। इसी साल मार्च में 1962 के बाद भारत में पहला डियॉर का फैशन शो हुआ था, जिसे मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया था। इस इवेंट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने रैम्प वॉक कर शो की शोभा बढ़ाई थी।

    खबरें और भी

    किस फिल्म से सोनम कपूर ने किया कमबैक?

    सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। ये मूवी 7 जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस ने अंधी महिला का किरदार निभाया है। सुजॉय घोष की निर्मित फिल्म में विपुल रॉय, लिलेट दुबे और विनय पाठक लीड रोल में हैं। इस फिल्म से सोनम कपूर 4 साल बाद सीधे ओटीटी पर वापसी कर रही हैं। उनके पास एक वेब शो और एक फिल्म भी है, जिसके बारे में उन्होंने ज्यादा अपडेट नहीं दिया है।