Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor: बेटे वायु के साथ लंदन की सड़कों पर वॉक करती नजर आई सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 11:10 AM (IST)

    Sonam Kapoor With Family सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ) ने इंस्टाग्राम पर कुछ पिक्चर्स शेयर की है जिसमें वो पति आनंद अहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन के नो ...और पढ़ें

    Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Vayu Ahuja Photo Credit Instagram
    Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Vayu Ahuja Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. परिवार के साथ लंदन में है सोनम कपूर
    2. बेटे और पति संग वॉक पर निकली सोनम
    3. ब्लाइंड से पर्दे पर कमबैक कर रही है एक्ट्रेस

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Sonam Kapoor With Family: बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर  (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में है और फैमिली टाइम स्पेंड कर रही हैं। अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे और पति संग कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमे वह लंदन की सड़कों पर सैर करती नजर आ रही हैं।

    बेटे के साथ वॉक पर निकली सोनम कपूर

    सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पिक्चर्स शेयर की है, जिसमें वो पति आनंद अहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन के नोटिंग हिल्स पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। फोटोज में सोनम ओवरसाइज शर्ट और स्नीकर्स के साथ ट्रैक पैंट में नजर आ रही है। तो वहीं आनंद टी-शर्ट और ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। सोनम ने बेटे वायु को गोद में लिया हुआ है। वायु को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रहे हैं। सोनम और वायु ने मैचिंग स्नीकर्स पहने हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

    स्नीकर्स पर फिदा हुए फैंस

    मासी रिया कपूर ने भी सोनम की फैमिली की एक पिक्चर शेयर की है। जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. इस पिक्चर पर एक फैन ने कमेंट किया, 'यहां बेबी बॉय के स्नीकर्स को लाइक करने के लिए सेप्रेट बटन होना चाहिए। वहीं एक अन्य ने लिखा, 'लव इट। सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। अगस्त 2022 में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया।

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्म

    सोनम कपूर के  वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस लंबे ब्रेक के बाद जल्द फिल्म ब्लाइंड में नजर आएगी। फिल्म के डायरेक्टर शोम मखीजा हैं। फिल्म में सोनम के अलावा लूसी आर्देन और शुभम सराफ भी नजर आएंगे। फिल्म 7 जुलाई को जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएगी, जो देख नहीं सकती। फिल्म ब्लाइंड 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड पर बेस्ड है। 

    खबरें और भी