Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anil Kapoor ने बेटी सोनम कपूर और नाती संग शेयर की प्यारी फोटो,बोले- मैं ये देखकर कभी नहीं ऊब सकता

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 09:25 PM (IST)

    Anil Kapoor And Sonam Kapoor अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) नाना बनने के बाद काफी खुश है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की जिसमें उ ...और पढ़ें

    Anil Kapoor Sonam Kapoor Son Vayu Photo Credit Instagarm
    Anil Kapoor Sonam Kapoor Son Vayu Photo Credit Instagarm

    HighLights

    1. सोनम कपूर का बेटा हुआ एक साल का
    2. अनिल कपूर ने नाती संग शेयर की खास फोटो
    3. फोटो के कैप्शन में लिखा प्यार भरा मैसेज

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anil Kapoor And Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे वायु आहूजा का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। वायु के पहले जन्मदिन पर आहूजा और कपूर दोनों परिवार एक साथ नजर आए। उनके वहीं अब अनिल कपूर ने अपने नाती और बेटी सोनम की एक फोटो शेयर की है और इस फोटो के साथ दिल छू लेने वाले मैसेज भी लिखा है।

    अनिल कपूर ने बेटी सोनम और नाती वायु की प्यारी फोटो की शेयर

    अनिल कपूर (Anil Kapoor) बीते साल नाना बने थे। नाना बनने के बाद वह काफी खुश है। इसी बीच 25 अगस्त को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी सोनम कपूर और नाती वायु आहूजा नजर आ रहे हैं। फोटो में सोनम ने वायु को गोद में लिए हुआ है। तस्वीर के साथ अनिल कपूर ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, “मैं अपनी बच्ची को अपने बच्चे को गोद में लिए हुए देखकर कभी नहीं ऊब सकता…सोनम कपूर।”

    View this post on Instagram

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    सोनम कपूर ने यूं मनाया बेटे का जन्मदिन

    सोनम कपूर पिछले कुछ दिनों से इंडिया में ही रह रही है। ऐसे में उन्होंने अपने लाडले वायु का पहला जन्मदिन भी यहीं मनाया। अभिनेत्री ने अपने बेटे का जन्मदिन के मौके पर घर में एक खास पूजा रखी, जिसका हिस्सा उनके ससुराल वाले और मायके वाले रहे। इसी के साथ उन्होंने फैमिली लंच भी किया। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने लिखा था, "हमारा वायु कल 1 साल का हो गया। हमने परिवार के साथ एक प्यारी पूजा और दोपहर का भोजन किया। हमें आशीर्वाद देने के लिए ब्रह्मांड को बहुत-बहुत धन्यवाद।

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्म

    सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस की फिल्म ब्लाइंड जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई है, जो देख नहीं सकती। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द वीरे दी वेडिंग 2 में नजर आएंगी।

    खबरें और भी