Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anil Kapoor की बेटी होकर भी लोगों से लिफ्ट मांगती थीं सोनम कपूर, पेरेंट्स ने एक-एक रुपये के लिए कर दिया था मोहताज

    Updated: Wed, 22 May 2024 10:29 AM (IST)

    फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पर्दे पर कई फिल्मों में काम किया है लेकिन पापा अनिल कपूर की तरह वो मुका ...और पढ़ें

    Anil Kapoor Sonam Kapoor (Photo Credit Instagram)
    Anil Kapoor Sonam Kapoor (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. सोनम कपूर ने 17 साल पहले किया था डेब्यू
    2. फिल्मों में आने से पहले बतौर असिस्ट काम करती थीं एक्ट्रेस
    3. महीने में कमाती थी बस इतने हजार रुपये

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अनिल कपूर आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने 1983 से इंडस्ट्री में डेब्यू किया और खूब नाम के साथ-साथ शोहरत भी कमाई। एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़िया और मुंबई के जुहू इलाके में आलीशान बंगले के मालिक भी है, जो कई सालों से उनके पास है। ऐसे में अगर ये कहे की अभिनेता की बेटी सोनम कपूर को अपनी पॉकेट मनी के लिए जॉब करनी पड़ी थी।

    इतना ही नहीं उनके पास खुद की कोई गाड़ी भी नहीं थी, तो सुनने में थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन यही सच है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सोनम कपूर ने कहा है। आए जानें फैशन क्वीन सोनम कपूर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

    यह भी पढ़ें- अपने स्टाइल के लिए हिट Sonam Kapoor फैशन के लिए ही हुईं ट्रोल, आज की लड़कियों को एक्ट्रेस ने दी ये नसीहत

    जब सोनम कपूर को करना पड़ा था स्ट्रगल  

    सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  कहने को अनिल कपूर की बेटी हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने भी अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने कई चीजों का सामना किया, जिसके चलते आज को करोड़ों लोगों की पसंद बन गई हैं और एक लग्जरी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो द अनुपम खेर शो (The Anupam Kher Show) के दौरान का है। जो साल 2014 में टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अनुपम खेर संग बातचीत करते नजर आते थे। इन्हीं में से एक सोनम कपूर भी थी।

    इस दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि, उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्ट काम किया था, जिसके बदले में उन्हें महीने की सैलरी मिलती थी जो करीब साढ़े तीन हजार रुपये होती थी। एक्ट्रेस ने आगे कहती है कि सिकंदर को भी उतना ही मिलता था, आपको पता है। इस पर अनुपम कहते हैं कि मैंने सिकंदर से कभी पूछा ही नहीं और न ही उसने मुझे आज तक एक पैसा दिया है।

    खबरें और भी

    लोगों से लिफ्ट लेती थी सोनम कपूर

    इतना ही नहीं आगे इस दौरान सोनम ने अपनी गाड़ी का भी किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि वह लोगों ने लोगों से लिफ्ट लेकर जाती थी, क्योंकि मां सुनीता कपूर ने उनको गाड़ी नहीं लेकर दी थी। कुछ वक्त के बाद अभिनेत्री ने सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी थी, जो लोन पर थी।

    सोनम कपूर का नेटवर्थ

    सोनम कपूर की सालाना कमाई लगभग 6 करोड़ है। इसके साथ ही उनका लंदन में एक बहुत बड़ा घर भी है। जहां वह अपने पति और बेटे वायु के साथ रहती हैं। सोनम कथित तौर पर ऑडी से लेकर मर्सिडीज जैसी शानदार कारों की मालकिन हैं। साल 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद अहूजा संग शादी रचाई थी और शादी के बाद वह लंदन शिफ्ट हो गई। काम के चलते अक्स मुंबई में उनका आना-जाना लगा रहता है।

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor: राजमहल से कम नहीं है सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर, 100 करोड़ से भी ज्यादा है बंगले की कीमत