विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यह तकलीफदेह है...', स्टार्स की बढ़ती फीस पर Anil Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, Free में फिल्में करने पर कही ये बात

Published: Tue, 25 Jun 2024 02:34 PM (GMT+05:30)

फिल्मी दुनिया में दिन-ब-दिन सितारे अपनी फीस में इजाफा कर रहे हैं। कई बार फिल्म के बजट का एक बड़ा ...और पढ़ें

स्टार्स की बढ़ती फीस पर अनिल कपूर ने भी जताई चिंता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
स्टार्स की बढ़ती फीस पर अनिल कपूर ने भी जताई चिंता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अनिल कपूर ने किये हैं फ्री में फिल्में
  2. अनिल कपूर के पिता भी थे प्रोड्यूसर
  3. करण ने बढ़ती फीस पर जताई थी चिंता

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के सितारे एक-एक फिल्म के लिए मोटी फीस वसूलते हैं। कई बार मेकर्स को फिल्म का बजट घटाना पड़ता है, ताकि वे सितारों के फीस की डिमांड पूरी कर पाये। इसकी वजह से फिल्मों पर भी असर पड़ता है। कई फिल्ममेकर्स इस पर अपनी चिंता भी जाहिर कर चुके हैं। अब अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने इस बारे में बात की है।

दशकों से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अनिल कपूर सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। उनके भाई बोनी कपूर भी प्रोड्यूसर हैं और उनके पिता भी प्रोड्यूसर रह चुके हैं। फिल्मों के फ्लॉप की वजह से उनके पिता को आर्थिक तंगी भी सहनी पड़ी थी। अनिल कपूर ने स्टार्स के फीस बढ़ाने पर चुप्पी तोड़ी है। 

स्टार्स की बढ़ती फीस पर बोले अनिल कपूर

एनिमल एक्टर अनिल कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में कहा कि सितारों को फीस को लेकर थोड़ा रियलिस्टिक होने की जरूरत है, ताकि फिल्ममेकर्स ज्यादा फिल्में बना सकें। हाल ही में, करण जौहर ने भी एक इवेंट में सितारों के सबसे ज्यादा फीस को चिंताजनक बताया था। इस बारे में अनिल कपूर ने कहा- 

मैंने सुना कि करण जौहर ने इन दिनों अभिनेताओं द्वारा ली जा रही अत्यधिक फीस के बारे में क्या कहा और मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूं। मेरे पिता, मेरी फैमिली और मैं भी इस मुश्किल दौर से गुजरे हैं। हमने अपना पैसा लगाने की कोशिश की, लेकिन स्टार की फीस और साथियों की लागत इतनी ज्यादा थी कि जिस तरह की गुणवत्ता वाली फिल्में हम बनाना चाहते थे, उन्हें फंड करना लगभग नामुमकिन हो गया। यह तकलीफदेह है।

यह भी पढ़ें- No Entry 2 से रिप्लेस किए जाने पर फाइनली Anil Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, बोले- घर की बात है इसे...

बिना फीस के काम कर चुके हैं अनिल कपूर

बढ़ती फीस के खिलाफ बयान देने वाले अनिल कपूर ने खुद खुलासा किया है कि वह कई बार ऐसी फिल्में कर चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने एक भी पैसा चार्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा- 

मैं हमेशा से ही अपनी फीस में कटौती करने के लिए तैयार रहा हूं। सैलरी में कटौती को भूल जाइए, मैंने तो मुफ्त में फिल्में की हैं। ऐसे भी हालात रहे हैं जब मैंने निर्माताओं की मदद के लिए एक भी रुपया नहीं लिया। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता। मेरी पीढ़ी और मुझसे पहले की पीढ़ियों के कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी फीस में कटौती की और मुफ्त में फिल्में कीं।

फीस की कटौती कर बने सफल

अनिल कपूर ने आगे बताया कि कई फिल्में जिसके लिए उन्होंने फीस में कटौती की, बाद में वो फिल्में सफल साबित हुईं। उन्होंने कहा- 

मैं इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक पाया, क्योंकि मैं पैसे के मामले में समझौता करने को तैयार था। इसी वजह से ये फिल्में बन पाईं। मेरे करियर में लगभग 50-55 फिल्में समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं और न सिर्फ मुझे बल्कि निर्माताओं और उनसे जुड़े लोगों को भी सफलता दिलाई है।

अनिल कपूर इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है।

यह भी पढ़ें- चौंकना मत! सिर्फ 5 मिनट में लिखा गया था Anil Kapoor की पॉपुलर फिल्म का ये हिट गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।