Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '6 करोड़ और...' Anil Kapoor को 18 साल बाद भी स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए मिल रहे पैसे, लाखों की हो रही कमाई

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 02:50 PM (IST)

    अनिल कपूर को अपनी ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए 17 साल बाद भी भुगतान मिल रहा है। हाल ही में उन्हें 3000 पाउंड मिले, और कुल मिलाकर लगभग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने साल 2008 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में काम किया था। इस मूवी ने ऑस्कर जीता था। लेकिन अभिनेता अनिल कपूर को यह फिल्म आज भी न केवल पहचान दिलाती है बल्कि फाइनेंशियल रूप से भी फायदा पहुंचा रही है।

    इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में एक बातचीत के दौरान, दिग्गज अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें अभी भी 2008 की इस फिल्म से जुड़े पेमेंट मिल रहे हैं। इस खुलासे ने दर्शकों में से कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि कपूर ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले ही इस प्रोजेक्ट से एक और पेमेंट मिली है।

    यह भी पढ़ें- King को पसंद आया 'सूबेदार', Shah Rukh Khan ने किया अनिल कपूर की मूवी का रिव्यू

    फिल्म को रिलीज हुए हो चुके हैं 17 साल

    'द एजलेस रिवेल: रीराइटिंग द रूल्स ऑफ स्टारडम' नामक एक सेशन के दौरान बोलते हुए, अभिनेता ने इस बारे में खुलकर बात की कि लगभग 17 साल बाद भी यह फिल्म उनकी कमाई में कैसे योगदान देती रहती है। अनिल ने कहा- 'मैं आप सबसे ये शेयर करना चाहता हूं। मेरे लिए ये बहुत इमोशनल मोमेंट है। आज डेढ़ दशक बाद भी अभी कल ही मुझे स्लमडॉग मिलियनेयर का पेमेंट चेक मिला है।'

    Anil (4)

    जब अनिल कपूर से पूछा गया कि उन्हें कितने रुपये मिले, तो वह बोले, 'कल 3000 पाउंड आए (करीब साढ़े 3 लाख रुपये) और मैं अपने सारे टैक्स भरता हूं, इसलिए यह कह सकता हूं। मुझे लगभग आधा मिलियन पाउंड ( करीब 6 करोड़ रुपये) मिलने वाले हैं। तो, मैं करोड़पति हूं। मैंने इसके लिए नहीं कहा था। उन्होंने खुद मुझे यह दिया है।'

    क्यों फिल्म करना चाहते थे अनिल कपूर?

    दिलचस्प बात यह है कि अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म मुख्य रूप से पैसे के लिए साइन नहीं की थी। बल्कि, निर्देशक डैनी बॉयल के साथ काम करने और एक अलग सिनेमाई शैली को आजमाने के अवसर ने उन्हें यह भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "मैंने वह फिल्म खुद को एजुकेट करने के लिए की। मैं सीखना चाहता था।"

    Anil (6)

    खबरें और भी

    अनिल ने फ्री में किया था काम

    अनिल कपूर ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते। मैंने उनसे कहा कि क्या मैंने आपसे पैसे मांगे थे? फिर मैंने कहा कि मैं यह काम फ्री में करूंगा। और फिर उन्होंने खुद ये किया है।' स्लमडॉग मिलियनेयर को ब्रिटिश फिल्ममेकर डैनी बॉयल ने डायरेक्ट किया था। इसने 8 ऑस्कर्स के अलावा कई ग्लोबल अवॉर्ड्स जीते थे, जिनमें बाफ्टा, चार गोल्डन ग्लोब्स और पांच क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स शामिल हैं। इस फिल्म में देव पटेल और फ्रीडा पिंटो ने लीड रोल प्ले किया था।

    यह भी पढ़ें- अनिल कपूर ने क्यों ठुकराई थी Dhurandhar 2? पार्ट 3 को लेकर एक्टर ने कही ये बात