Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    King को पसंद आया 'सूबेदार', Shah Rukh Khan ने किया अनिल कपूर की मूवी का रिव्यू

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 03:38 PM (IST)

    अभिनेता अनिल कपूर की लेटेस्ट फिल्म सूबेदार को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज किया गया है। अब सुपरस्टार शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू किया गया ह ...और पढ़ें

    शाह रुख खान और अनिल कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    शाह रुख खान और अनिल कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69 वर्षीय अभिनेता अनिल कपूर की लेटेस्ट फिल्म सूबेदार को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया है। इस एक्शन थ्रिलर को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ओटीटी पर सूबेदार धड़ल्ले से देखी जा रही है। 

    इस बीच बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान ने भी सूबेदार का रिव्यू किया है और अनिल कपूर की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। आइए जानते हैं कि किंग फिल्म कलाकार ने इस ओटीटी मूवी को लेकर क्या कहा है- 

    शाह रुख खान ने किया सूबेदार का रिव्यू

    बीते 5 मार्च को फिल्म सूबेदार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया। तब से ये मूवी प्राइम वीडियो पर मस्ट वॉच बनी हुई है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। हाल ही में शाह रुख खान ने भी सूबेदार को वॉच किया है और इसे देखने के बाद वह अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए। किंग खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सूबेदार का रिव्यू करते हुए लिखा है-

    यह भी पढ़ें- 25 साल अवॉर्ड के लिए तरसा, शाह रुख खान की King से करेगा जोरदार कमबैक, बदल लिया है पूरा लुक

    subedaar (1)
    सूबेदार को देखकर खूब मजा आया। अनिल कपूर पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि वे अपना सब कुछ देंगे। एक सधी हुई लेकिन असरदार परफॉर्मेंस। काम के प्रति उनका डेडिकेशन इंस्पायरिंग है और एक्शन बहुत अच्छा था! फिल्म के हर कलाकार ने अपने किरदार के हिसाब से बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है और डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी आपने वाकई बढ़िया काम किया। पूरी टीम को मेरी तरफ से ढे़र सारी बधाइयां।

    खबरें और भी

    इस तरह से शाह रुख खान ने अनिल कपूर स्टारर सूबेदार की प्रशंसा की है। मालूम हो कि सूबेदार मूवी में अनिल के अलावा अभिनेत्री राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, फैजल मलिक, मोना सिंह और आदित्य रावल जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाओं को अदा किया है। 

    किंग में नजर आएंगे अनिल कपूर

    गौर किया अनिल कपूर की अपकमिंग मूवीज की तरफ तो उसमें शाह रुख खान की किंग का नाम भी शामिल है। जिसकी रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स की तरफ से कर दी गई है। 24 दिसंबर 2026 को किंग सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

    यह भी पढ़ें- एक दिन का 5 करोड़, 10 दिन में 50 करोड़...Shah Rukh Khan की मूवी पर बहा जमकर पैसा