विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए अनिल कपूर का सबसे नया कारनामा , देख कर जरुर कहेंगे 'झकास'

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 14 Dec 2016 02:46 PM (IST)

बॉलीवुड में स्टाइलिश बेटी सोनम के इस स्टाइलिश पापा का नया लुक उन्हें हैडसम बना रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई। अनिल कपूर की उम्र जितनी बढ़ती जा रही है , दिनों दिनों वो उतने ही हैन्डसम होते जा रहे हैं। लोग तो कहते हैं कि कई बार वो अपने बेटे हर्षवर्धन और भतीजे अर्जुन से भी यंग लगते हैं और अब तो उन्होंने ऐसा काम किया है कि उसे देखकर सबका मन झकास कह देगा ।

दरअसल अनिल ने नया हेयरकट करवाया है वो भी अपने बर्थडे से ठीक पहले । बॉलीवुड में स्टाइलिश बेटी सोनम के इस स्टाइलिश पापा का नया लुक उन्हें हैडसम बना रहा है। 59 साल की उम्र में भी अनिल इस हेयरकट के साथ काफी यंग नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर अनिल ने नए हेयरकट के बाद फोटो शेयर की है। उन्होंने ट्विट किया है कि लाइफ बहुत छोटी है इसलिए नया लुक अपनाया है। साथ ही वो इम्पेक्ट पर्सन अॉफ द ईयर 2016 अवॉडर्स की तैयारी कर रहे हैं। अनिल कपूर का बर्थडे 24 दिसंबर को है। एेसा कहा जा रहा है कि बर्थडे के लिए उन्होंने यह नया लुक अपनाया है।

करीना कपूर के फैन्स को रणधीर कपूर ने दी राहत, कहा मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

अनिल कपूर के नए लुक को लेकर काफी कमेेंट्स और ट्विट्स आए हैं। रितिक रौशन ने नए हेयरस्टाइल को आउटस्टैंडिंग बताया।