Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nayak के बाद अनिल कपूर के पास आया था कई पॉलिटिकल पार्टीज का न्यौता, बोले- 'ये मेरे अंदर...'

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 05:08 PM (IST)

    अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म 'नायक' के बाद राजनीति में शामिल होने के प्रस्तावों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके प् ...और पढ़ें

    नायक के एक सीन में अनिल कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    नायक के एक सीन में अनिल कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. मिला था पॉलिटिकल एंट्री का ऑफर

    2. अनिल कपूर ने किया खुलासा

    3. 25 साल पुरानी फिल्म में निभाया था लीड रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की 2001 में आई पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'नायक' एक कल्ट क्लासिक बन गई। वहीं कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि बहुत जल्द इसका सीक्वल आने वाला है। वहीं सूबेदार अभिनेता ने नायक को लेकर कई नए खुलासे किए हैं।

    अनिल कपूर ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म नायक की रिलीज के बाद राजनीति में आने के प्रस्ताव के बारे में बताया। फिल्म में एक पत्रकार के रूप में उनका अभिनय इतना प्रभावशाली था कि फिल्म देखने के बाद कई राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क किया।

    यह भी पढ़ें- Anil Kapoor की फिल्म पर पड़ा था 9/11 हमले का असर, बुरी तरह हुई फ्लॉप, TV पर बनी कल्ट क्लासिक

    अनिल कपूर के पास आए थे ऑफर

    अनिल ने पार्टी का नाम लिए बिना कहा,“कुछ बातचीत हुई थी, लेकिन मैंने उसे शुरू में ही रोक दिया। वे लोग बहुत समझदार भी हैं। इसलिए जो लोग आपको यह प्रस्ताव देते हैं, वे सीधे तौर पर नहीं देते। यह प्रस्ताव किसी और के माध्यम से आता है। आपको कहीं न कहीं यह अंदाजा हो जाता है कि वह यह काम करने के इच्छुक नहीं हैं।”

    Anil (5)

    काम में अपना 100 परसेंट देते हैं एक्टर

    अनिल ने आगे कहा,“अगर मैं यह करता हूं, तो मुझे इसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना होगा। लेकिन मुझमें पूरी तरह से समर्पित होने की क्षमता नहीं है। मैं जो भी करता हूं, उसमें अपना 100% देना चाहता हूं। स्लमडॉग मिलियनेयर की रिलीज के बाद जब मैं अमेरिका में था, तब संयुक्त राष्ट्र ने कई बार मुझसे ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कहा था। कभी-कभी, जब आप चर्चा में होते हैं, तो दुनिया का हर संगठन आपसे संपर्क करना चाहता है।”

    Anil (3)

    शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'नायक' एक आम आदमी की कहानी थी जो एक दिन के लिए किसी राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, शिवाजी सतम और नीना कुलकर्णी भी थे। एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर बहुत जल्द प्राइम वीडियो की सीरीज सूबेदार में नजर आएंगे। ये एक रिटायर्ड फौजी की कहानी है जिसमें राधिका मदान ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Subedaar Teaser: राउडी अवतार में लौटे 69 साल के अनिल कपूर, दमदार लुक ने खींचा फैंस का ध्यान