Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anil Kapoor ने दी बर्थडे गर्ल जोया अख्तर को जन्मदिन की बधाई, कहा- जल्द करेंगे साथ काम

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 08:54 PM (IST)

    Anil Kapoor on Zoya Akhtar अनिल कपूर फिल्म कलाकार है। उन्होंने अपन फिल्म निर्देशक जोया अख्तर को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने साथ काम करन ...और पढ़ें

    Anil Kapoor on Zoya Akhtar: अनिल कपूर ने जोया अख्तर को जन्मदिन की बधाई दी है।
    Anil Kapoor on Zoya Akhtar: अनिल कपूर ने जोया अख्तर को जन्मदिन की बधाई दी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anil Kapoor on Zoya Akhtar: अनिल कपूर ने जोया अख्तर को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ उन्होंने यह भी आशा जताई है कि दोनों आगे चलकर एक बार फिर साथ काम करेंगे। इसके पहले दोनों ने फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम किया था। इस फिल्म में जहां अनिल कपूर ने अभिनय किया था। वहीं जोया अख्तर इस फिल्म की निर्देशक थी। यह फिल्म सन 2015 में आई थी।

    जोया अख्तर अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं

    फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्हें और जोया को बात करते हुए देखा जा सकता है। अनिल कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'जोया आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपको जीवन में खुशियों के अलावा ढेरों पैसा भी मिले। आपके साथ फिर से जल्द काम करने की कामना करता हूं।' उन्होंने पोस्ट में जोया को भी टैग किया है।

    यह भी पढ़ें: Doctor G Review: 'डॉक्टर जी' की पटकथा 'बीमार', पढ़ें आयुष्मान खुराना की फिल्म को मिले कितने स्टार

    अनिल कपूर और जोया अख्तर ने फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम किया था

    फोटो में अनिल कपूर साल्ट और पेपर लुक में नजर आ रहे है। वहीं जोया अख्तर ने पीले रंग का टॉप पहन रखा है। दोनों एक क्रुज पर खड़े है। फिल्म दिल धड़कने दो ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह और अनुष्का शर्मा की अहम भूमिका थी। फिल्म में अनिल कपूर अपनी शादी की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए क्रुज पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को आमंत्रित करते है।

    यह भी पढ़ें: Kantara IMDb Ranking: कांतारा आईएमडीबी पर KGF 2 को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा रेटेड फिल्म, धनुष ने भी सराहा

    जोया अख्तर ने जिंदगी ना मिलेगी दुबारा और गली बॉय का भी निर्देशन किया था

    जोया अख्तर ने जिंदगी ना मिलेगी दुबारा और गली बॉय का भी निर्देशन किया था। इन दोनों ही फिल्मों ने अच्छा व्यापार किया था।

    खबरें और भी