यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aryan Khan के 'स्टारडम' में पहली बार Bobby Deol का दिखेगा ऐसा अवतार, बेहद खास होगा एक्टर का रोल
फिल्म एनिमल में गूंगे विलन का रोल निभा कर फेमस हुए बॉबी देओल इस मूवी के बाद लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनके पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। ...और पढ़ें

HighLights
- 'स्टारडम' है आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू शो
- बॉबी देओल निभाएंगे शो में अहम किरदार
- एक्टर के कैरेक्टर को लेकर हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) के सितारे आसमान छू रहे हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। इस फिल्म में उनके 15 मिनट के रोल ने उन्हें उनका खोया स्टारडम वापस दिलाया। 'लॉर्ड बॉबी' के नाम से फेमस हुए बॉबी देओल अब आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल सीरिज 'स्टारडम' में जलवा दिखाएंगे।
'स्टारडम' में नजर आएंगे बॉबी देओल
आर्यन खान इस सीरिज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फैंस उनके क्राफ्ट को देखने के लिए भी उत्साहित हैं। शाह रुख खान के बेटे किस तरह की सीरिज लेकर हाजिर होंगे, यह उनके सभी फैंस देखना चाहते हैं। इसी के साथ शो के लिए कुछ एक्टर्स का नाम भी सामने आया है। बॉबी देओल इस सीरिज में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। एक ऐसा रोल, जिसमें पहले शायद ही उन्हें देखा गया हो।
.jpg)
इस रोल में नजर आएंगे बॉबी देओल
आर्यन खान के डायरेक्टोरियल शो में बॉबी देओल फैंसी कैरेक्टर को प्ले करते नजर आएंगे। वह एक सुपरस्टार के रोल में होंगे, जिसका स्टारडम किसी आम इंसान की सोच से भी बड़ा होगा। यह कैरेक्टर कई लेयर्स को लिए हुए होगा। यानी इसमें एक स्टार की प्रैक्टिकल साइड के साथ ही उसके कुछ ग्रे शेड भी देखने को मिल सकता है। बॉबी देओल इस शो में कभी न देखे जाने वाले अवतार में नजर आएंगे।
सामने आई जानकारी के अनुसार, बॉबी देओल के कैरेक्टर का नाम भी काफी यूनिक होगा। हालांकि, इसका खुलासा होना अभी बाकी है।
बॉबी देओल वर्कफ्रंट
बॉबी देओल को फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल के लिए जी सिने अवॉर्ड से नवाजा गया था। उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो फैंस उन्हें तमिल फिल्म 'कंगुवा' में देखेंगे। इस फिल्म में एक बार फिर उन्हें विलेन के रोल में देखा जाएगा। यह पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली मूवी होगी। बॉबी देओल के अलावा फिल्म में सूर्या और दिशा पाटनी (Disha Patani) भी अहम रोल में होंगे।