विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजवीर देओल ने धर्मेंद्र को डेडिकेट किया पहला अवॉर्ड, स्पीच में कही ऐसी बात, सुनकर Sunny और Bobby की आंखों में आए आंसू

Published: Wed, 13 Mar 2024 05:32 PM (IST)

सनी देओल अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते ...और पढ़ें

राजवीर देओल, सनी देओल और करण देओल. फोटो क्रेडिट- सनी देओल इंस्टाग्राम
राजवीर देओल, सनी देओल और करण देओल. फोटो क्रेडिट- सनी देओल इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राजवीर देओल को मिला करियर का पहला अवॉर्ड
  2. बेस्ट एक्टर के लिए सनी देओल ने जीता अवॉर्ड
  3. राजवीर ने धर्मेंद्र को डेडिकेट किया अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देओल परिवार के लिए साल 2023 काफी लकी रहा। इस साल धर्मेंद्र की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दस्तक दी, तो बड़े बेटे सनी देओल 'गदर 2' (Gadar 2) से गदर मचाते दिखे। वहीं, साल के अंत में 'एनिमल' (Animal) मूवी से बॉबी देओल ने सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया। इतना ही नहीं, सनी देओल के बेटे राजवीर ने इसी साल डेब्यू किया, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में अवॉर्ड रिसीव किया।

देओल खानदान में फिर आई खौशी

बॉबी देओल को 'एनिमल' में नेगेटिव रोल में बहुत पसंद किया गया। आजतक उन्हें 'अबरार हक' के विलेन कैरेक्टर को प्ले करने के लिए तारीफ मिलती है। जहां साल 2023 में देओल परिवार के बड़े बुजुर्गों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री ली। वहीं, सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने 'दोनों' फिल्म से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन राजवीर की एक्टिंग ने लोगों की खूब वाहवाही लूटी थी।

राजवीर को मिला करियर का पहला अवॉर्ड 

हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स में राजवीर को उनके करियर का पहला अवॉर्ड दिया गया। उन्हें ये अवॉर्ड 'दोनों' के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर का मिला था। वहीं, सनी देओल को 'गदर 2' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड शो की रात जब राजवीर ने ट्रॉफी जीती, तो उन्होंने इसे अपने दादा घर्मेंद्र को डेडिकेट किया।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

धर्मेंद्र को डेडिकेट किया अवॉर्ड

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें राजवीर की स्पीच ने लोगों का दिल जीत लिया है। राजवीर कहते हैं, ''मुझे नहीं लगता कि मेरे दादाजी के बिना कोई यहां होता। मेरी इंस्पिरेशन, मैं आपसे प्यार करता हूं। यह आपके लिए है।''

स्पीच खत्म होने के बाद सनी देओल और बॉबी देओल काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने राजवीर को गले लगाया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सनी ने लिखा- जो परिवार एक साथ रहता है, वह एक साथ जीतता है।

यह भी पढ़ें: नेगेटिव पब्लिसिटी के लिए Elvish Yadav ने मारे मैक्सटर्न को लात-घूसे, फैंस का बनाया पोपट? अब रिलीज किया ये गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।