Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रियल लाइफ हीरो है Animal का ये एक्टर, सुसाइड कर रही लड़की की बचाई थी जान, वीडियो हो रहा वायरल

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 09:37 AM (GMT+05:30)

    Manjot Singh Viral Video एनिमल से मशहूर हुए एक्टर मनजोत सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में मनजोत सिंह के सा ...और पढ़ें

    एनिमल के इस एक्टर ने बचाई थी सुसाइड कर रही लड़की की जान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एनिमल के इस एक्टर ने बचाई थी सुसाइड कर रही लड़की की जान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मनजोत सिंह का लड़की को बचाते हुए वीडियो हुआ वायरल
    2. मनजोत सिंह ने सुसाइड कर रही लड़की को दी थी दूसरी जिंदगी
    3. एनिमल एक्टर के वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Actor Manjot Singh Viral Video: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में भले ही रणबीर कपूर ऑन-स्क्रीन हीरो थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में एक ऐसा अभिनेता भी है, जो असल जिंदगी में हीरो है। यह अभिनेता हैं मनजोत सिंह (Manjot Singh), जिन्होंने फिल्म में रणबीर के दोस्त का किरदार निभाया था। 

    मनजोत सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की को सुसाइड करने से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग मनजोत सिंह की तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। 

    मनजोत सिंह ने लड़की की बचाई थी जान

    5 जनवरी 2024 को मनजोत सिंह ने 2019 का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में वह एक लड़की को सुसाइड करने से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक लड़की बिल्डिंग की छत से कूदने की कोशिश करती है। तभी वहां, मनजोत सिंह आते हैं और लड़की को बचा लेते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by RoYaL (@royal_manjjot_singhh)

    इस क्लिप को शेयर करते हुए मनजोत सिंह ने कैप्शन में लिखा, "यह घटना साल 2019 की है। एक लड़की सुसाइड करने की कोशिश कर रही थी। भगवान की कृपा से मैं सही जगह और सही समय पर उस लड़की को बचाने के लिए वहां मौजूद था। हम सभी समस्याएं और मुश्किलें झेलते हैं। कभी-कभी जीना भी साहस का काम होता है।"

    यह भी पढ़ें- Animal Day 36 Collection: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है 'एनिमल' का जोश, जारी है लाखों में कमाई का सिलसिला

    खबरें और भी

    फैंस ने मनजोत सिंह की तारीफों के बांधे पुल

    मनजोत सिंह के इस साहसिक काम की लोग तारीफ कर रहे हैं और उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई यह नहीं पता था कि आप रियल लाइफ हीरो भी हो। ग्रेट।" एक ने कहा, "शेर वाला काम किया है आपने।" एक और ने लिखा, "आप पहले से ही हीरो हैं।" एक फैन ने लिखा, "महान इंसान।" एक ने कहा, "रियल लाइफ हीरो। नहीं पता था कि यह आप हो। सलाम है आपको।" इसी तरह लोग मनजोत सिंह की तारीफ कर रहे हैं।

    रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' में मनजोत सिंह ने बॉडीगार्ड और दोस्त का किरदार निभाया था। अर्जन वैली गाने में मनजोत और बाकी कास्ट को काफी लाइमलाइट मिली थी। 

    यह भी पढ़ें- Animal को करण जौहर ने बताया 2023 की बेस्ट फिल्म, ट्रोलिंग के डर से नहीं कर रहे थे तारीफ, कहा- अब फर्क नहीं पड़ता