Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Box Office Collection Day 35: 'एनिमल' ने डंकी और सालार पर दिखाया अपना रौब, गुरुवार को छापे करारे नोट

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 10:49 AM (IST)

    Animal Box Office Collection Day 35 रणबीर कपूर-बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल का क्रेज दर्शकों में खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ...और पढ़ें

    35वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का जलवा है बरकरार / फोटो- Instagram
    35वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का जलवा है बरकरार / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. गुरुवार को एनिमल के कलेक्शन में आया उछाल
    2. 35वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' की चमक है जारी
    3. 'डंकी' और 'सालार' के गिरते कलेक्शन के बीच झाड़ रही है अपना रौब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection Day 35: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार बैठी 'एनिमल' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई कर रही है।

    भले ही इस फिल्म का कलेक्शन अब वक्त के साथ लाखों में पहुंच चुका हो, लेकिन इसके बावजूद ये मूवी डबल डिजिट में कमा रही है। बुधवार को जहां रणबीर स्टारर फिल्म 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम हुआ, तो वहीं फिल्म के कलेक्शन में 35वें दिन उछाल देखने को मिला।

    'एनिमल' ने 35वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

    'डंकी' और 'सालार' ने इस वक्त डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमाया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद किसी न किसी तरह से 'एनिमल' ने थिएटर्स में अपनी ऑडियंस ढूंढ ही ली है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म के लिए लोगों में दीवानगी एक महीने बाद भी कम नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें: Animal Worldwide Collection: एनिमल का टूटा सपना, मोटी कमाई के बावजूद सलमान की मूवी का नहीं कर पाई बाल भी बांका

    बुधवार को करीबन 5 लाख की हिंदी भाषा में कमाई करने वाली इस फिल्म का गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार हुआ। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल ने हिंदी भाषा में 35वें दिन लगभग 44 लाख के आसपास की कमाई की है, जबकि हिंदी भाषा में मूवी का कलेक्शन 1 लाख और तेलुगु में 3 लाख तक का हुआ है।

    खबरें और भी

    एनिमल 35 डेज घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 895.4 करोड़ रुपए
    • इंडिया नेट कलेक्शन - 548 करोड़ रुपए 
    • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 652.4 करोड़ रुपए 
    • ओवरसीज कलेक्शन - 243 करोड़ रुपए
    • हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन- 497.58 करोड़ रुपए 
    • तेलुगु भाषा टोटल कलेक्शन - 44.68 करोड़ रुपए 
    • तमिल भाषा कलेक्शन - 4.9 करोड़ रुपए
    • हिंदी भाषा सिंगल डे कलेक्शन- 44 लाख रुपए (गुरुवार)

    550 करोड़ कमाने से बस इतनी दूर है 'एनिमल'

    एनिमल ने हिंदी भाषा में अब तक 497.58 करोड़ की कमाई कर डाली है, जबकि तमिल भाषा में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)की मूवी का कलेक्शन 4.9 करोड़ रुपए के आसपास हुआ है। इसके अलावा तेलुगु भाषा में इस मूवी ने टोटल 35 दिनों के अंदर 44.68 करोड़ रुपए कमाए हैं।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का नेट कलेक्शन अब तक 548 करोड़ के आसपास पहुंचा है। 550 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए मूवी को महज 2 करोड़ रुपए और कमाने है। 'एनिमल' का ग्रॉस कलेक्शन टोटल 652.4 करोड़ के आसपास हो गया है।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Day 34: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई रणबीर कपूर की 'एनिमल', करोड़ से गिरकर लाख में पहुंचा बिजनेस