Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: रणबीर-रश्मिका के प्राइवेट सीन से लेकर डबल मीनिंग डायलॉग तक, इन सीन्स पर मचा कोहराम, यूजर्स हुए आगबबूला

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 04:20 PM (IST)

    Animal रणबीर कपूर को बॉलीवुड का बैंकेबल एक्टर माना जाता है। एनिमल की सक्सेस देख यह कहना गलत भी नहीं होगा। फिल्म से उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया ग ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor Film Animal Controversial Scenes and Dialogues
    Ranbir Kapoor Film Animal Controversial Scenes and Dialogues

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) एक ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिनकी फिल्में वायलेंस और रोमांस के बिना अधूरी हैं। 'अर्जुन रेड्डी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले संदीप ने 'कबीर सिंह' के साथ नॉर्थ जोन में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। अब 'एनिमल' को लेकर लोग बात कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। यूथ के बीच इस मूवी का क्रेज बढ़चढ़ कर बोल रहा है। लेकिन फिल्म में कुछ सीन और डायलॉग हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया का एक सेक्शन विरोध कर रहा है। 

    'एनिमल' के कुछ सीन पर मचा बवाल

    'एनिमल' बॉलीवुड से इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा की गई मूवीज में से एक बन गई है। कहानी ने लोगों को अट्रैक्ट किया है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी दिखाई गई हैं, जिस पर बवाल भी खूब मचा है। रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के बीच कुछ सीन हैं, जिन्हें देख लोगों ने महिलाओं को ट्रीट करने के लिहाज से फिल्म को 'प्रॉब्लमैटिक' बताया है। 

    जूते चाटने वाला डायलॉग नहीं आया पसंद

    फिल्म का एक सीन है, जहां विजय सिंह (रणबीर कपूर), जोया रियाज (तृप्ति डिमरी) से जूते चाटने के लिए कहता है। यह वह सीन है, जब जोया को विजय के लिए अपना प्यार साबित करना होता है। यूजर्स को यह सीन पसंद नहीं आया। यहां तक कि राम गोपाल वर्मा ने भी इस सीन की आलोचना की है।

    पैड चेंज डायलॉग पर मचा बवाल

    मूवी के एक सीन में विजय अपनी पत्नी गीतांजली (रश्मिका मंदाना) से पीरियड्स पर कुछ ऐसा कहते हैं, जो यूजर्स को रास नहीं आया है। फिल्म के एक सीन में दिखाया गया है कि रणबीर की सर्जरी हुई है। वह रूम में होते हैं और गीतांजली से कहते हैं कि वह हर महीने अपने पीरियड्स के बारे में शिकायत करती हैं। जबकि, वह एडल्ट डायपर पहन रहे हैं और यूरिन बैग और कैथेटर के साथ घूम रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म में कहते हैं, ''महीने में चार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू, मैं रोज 50 कर रहा हूं।'' 

    गन लेकर कॉलेज में एंट्री

    कंट्रोवर्शियल सीन्स में एक सीन वह भी है, जब गुंडों को सबक सिखाने के लिए रणबीर अपनी बहन के कॉलेज में गन लेकर आ जाते हैं। बहन के लिए भाई के प्यार ने जितनी वाहवाही लूटी, उतना ही इस सीन को क्रिटिसाइज तक किया गया। सोशल मीडिया से लेकर व्हाट्सऐप तक पर इस सीन के चर्चे हैं।

    खबरें और भी

    डबल मीनिंग डायलॉग ने भी काटा बवाल

    एडल्ट मूवी 'एनिमल' में कुछ डबल मीनिंग संवाद भी हैं। एक सीन में रणबीर, रश्मिका को हेल्दी बेबी करने की बात कह कर कुछ ऐसा कहते हैं, जिससे यूजर्स ने 'टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी' करार दिया है।

    रश्मिका-रणबीर के प्राइवेट सीन की भी आलोचना

    एक सीन में रश्मिका, रणबीर के सामने कपड़े उतारकर सेमी न्यूड हो जाती हैं। यह पति-पत्नी का लव सीन होता है, लेकिन बड़े पर्दे पर इस सीन को देखने वाले यूजर्स को यह पसंद नहीं आया।

    रणबीर का न्यूड सीन भी चर्चा में

    एक सीन में रणबीर कपूर का कैरेक्टर हार्ट सर्जरी के बाद नेकेड होकर घूमता है। फैंस ने इस सीन को बिना किसी मतलब के फिल्म में डाला जाना बताया है।

    यह भी पढ़ें: Animal Intimate Scene: सोशल मीडिया पर छाया रणबीर कपूर-तृप्ति डिमरी का न्यूड वीडियो सीन, रोमांटिक क्लिप वायरल