Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal First Look: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' का फर्स्ट लुक शनिवार को होगा रिलीज

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 05:36 PM (IST)

    Animal First Look रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करने वाले है। सोश ...और पढ़ें

    Animal First Look: एनिमल का पहला लुक जारी कर दिया गया है।
    Animal First Look: एनिमल का पहला लुक जारी कर दिया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Animal First Look: एनिमल फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।

    एनिमल फिल्म का शनिवार को पहला पोस्टर जारी किया जाएगा

    ट्विटर पर आंध्रा बॉक्स ऑफिस डॉट कॉम ने एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'एनिमल फिल्म का शनिवार को पहला पोस्टर जारी किया जाएगा। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म में रणबीर कपूर और विवादित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी है।'

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan का खुलासा, पिता राकेश रोशन की 'कहो ना प्यार है' के लिए वे नहीं थे पहली पसंद, देने लगे थे ऑडिशन

    पोस्टर में बड़े अक्षरों में एनिमल लिखा हुआ है

    पोस्टर में बड़े अक्षरों में एनिमल लिखा हुआ है। वहीं इसमें एक्टर रणबीर कपूर का नाम लिखा हुआ है, साथ ही में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि यह संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म होगी। रणबीर कपूर पिता बनने के बाद पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे। दरअसल उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने हाल ही में बेटी राह को जन्म दिया है और यह पहली बार होगा कि रणबीर कपूर बेटी के जन्म के बाद किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं रश्मिका मंदाना फिल्म पुष्पा द राइज के बाद दूसरी बार किसी हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। इसके पहले वह फिल्म गुडबॉय में भी नजर आई थी।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma की मौत से पहले शीजान मोहम्मद खान से हुई थी बहस, पुलिस ने बरामद किया सीसीटीवी फुटेज

    रश्मिका मंदाना ने कई फिल्मों में काम किया है

    रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म पुष्पा द राइज के गाने सामी से वह काफी फेमस हुई है। वहीं रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ब्रह्मास्त्र थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने भी काम किया था। यह फिल्म तीन भागों में रिलीज होने वाली है। इसके 2 भाग जल्द ही रिलीज होंगे। इन फिल्मों का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    खबरें और भी