Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: रश्मिका मंदाना नहीं थीं 'एनिमल' के लिए पहली पसंद, रणबीर कपूर के अपोजिट इस एक्ट्रेस की होनी थी एंट्री

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 12:15 PM (IST)

    Animal Actress Rashmika Mandanna एनिमल के ट्रेलर ने खूब धूम मचाई जिसकी हाइलाइट रणबीर कपूर बने। उनके बाद बॉबी देओल ने भी अपनी एक्टिंग के लिए लोगों का ध ...और पढ़ें

    रश्मिका मंदाना नहीं थी 'एनिमल' के लिए पहली पसंद
    रश्मिका मंदाना नहीं थी 'एनिमल' के लिए पहली पसंद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल रिलीज के लिए तैयार है। बस कुछ दिनों में फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। इस बीच एनिमल का ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में बना हुआ है।

    एनिमल के ट्रेलर की हाइलाइट रणबीर कपूर बने। उनके बाद बॉबी देओल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इन सबके बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी बीच में नजर आईं। हालांकि, उनका सीन कुछ सेकेंड्स के लिए ही था, लेकिन वो रणबीर और बॉबी जैसी चर्चा नहीं बटोर पाईं।

    यह भी पढ़ें- Animal: 'एडल्ट कभी खुशी कभी गम है एनिमल', रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म को डार्क बताने पर दिया ये जवाब

    एनिमल से चमक सकती है किस्मत

    एनिमल के लिए रश्मिका मंदाना के लिए बॉलीवुड में मील का पत्थर साबित हो सकता है। एक्ट्रेस अब तक गिनती की हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन वो उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है, जिसके लिए वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती हैं।

    रश्मिका की झोली में गिरी फिल्म

    एनिमल साल 2023 की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म अपनी अनाउंसमेंट से चर्चा बटोर रही है। इस बीच ये भी खबर आई थी कि रश्मिका मंदाना से पहले एनिमल किसी और एक्ट्रेस को कास्ट किया जा रहा था, लेकिन अंत में ये फिल्म रश्मिका की झोली में आ गिरी।

    खबरें और भी

    इस एक्ट्रेस के नाम की हुई थी चर्चा

    एनिमल में रणबीर कपूर के अपोजिट फीमेल लीड के लिए परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया जा रहा था। उनके नाम की चर्चा के बीच मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के नाम पर भी विचार किया। इसके साथ ही एनिमल, परिणीति के हाथ से निकलकर रश्मिका के पास आ गई।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office: गिरते कलेक्शन के बीच 'टाइगर 3' ने मारी बाजी, 250 करोड़ के पार पहुंचा बिजनेस

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म गुडबाय के साथ किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता अहम किरदारों में थे। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट दिखाई दीं। अब जल्द रश्मिका, एनिमल के साथ बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली है। फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।