Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Trailer Out: देखा नहीं होगा रणबीर कपूर का ऐसा खूंखार रूप, सांसें रोक देगा बॉबी देओल संग फाइट वाला सीन

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 01:55 PM (IST)

    Animal Trailer Released रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल पिछले कई महीनों से चर्चा में बना हुई है। फिल्म साल 2023 की मच अवेटेड फिल्मों के लि ...और पढ़ें

    'एनिमल' का ट्रेलर हुआ रिलीज, (X Image)
    'एनिमल' का ट्रेलर हुआ रिलीज, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Trailer Released: संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पिछले कई दिनों से दर्शक फिल्म के ट्रेलर की राह देख रहे थे। इस बेसब्री और इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार गुरुवार को एनिमल का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

    एनिमल साल 2023 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। तगड़ी स्टार कास्ट और डायरेक्टर की वजह से फिल्म पहले ही चर्चा में बनी हुई है। अब एनिमल का ट्रेलर धूम मचा रहा है। ट्रेलर में रणबीर कपूर दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। एनिमल का हर एक सीन हैरान करता है।  

    यह भी पढ़ें- Animal Trailer: बिना जानकारी दिए एनिमल के ट्रेलर रिलीज की घोषणा, फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक-दूसरे की खींची टांग

    कैसा है एनिमल का ट्रेलर ?

    एनिमल की कहानी पिता और बेटे की कहानी है। बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के लिए उसका बेटा अर्जुन सिंह (रणबीर कपूर) पागल है। हालांकि, बलबीर का रवैया हमेशा बेटे के लिए गुस्सैल रहा है। हालांकि, अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उसके लिए बलबीर सिंह सुपर हीरो। इस बीच कुछ ऐसा होता है कि वो अपनी बीवी गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) के साथ परिवार से दूर रहने लगता है। 

    हीरो से कम नहीं हैं विलेन बॉबी देओल

    अर्जुन सिंह को एक दिन खबर मिलती है कि उसके पिता पर किसी ने गोली चला दी है। इसके बाद वो बिना सोचे- समझे एक बड़ी और खतरनाक जंग पर निकल जाता है। इस जंग में अर्जुन सिंह इंसान से जानवर बन जाता है। पिता के हमलावर की जान लेना ही अब उसकी जिंदगी का मकसद है, लेकिन दुश्मन भी अर्जुन सिंह से किसी मामले में कम नहीं है। एनिमल की कहानी दोनों की इस जंग के साथ आगे बढ़ती है। 

    खबरें और भी

    एनिमल की तगड़ी स्टार कास्ट

    फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी स्टार कास्ट है। रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना फिल्म में शामिल हैं। इनके अलावा तृप्ति डिमरी, प्रेम चोपड़ा और शक्ति कपूर भी एनिमल का हिस्सा है।

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    संदीप रेड्डी वांगा साउथ के जाने-माने डायरेक्टर हैं। हिंदी बेल्ट में उन्हें पहचान फिल्म कबीर सिंह ने दिलाई। फिल्म सुपरहिट रही थी और अब संदीप रेड्डी वांगा अपनी दूसरी फिल्म एनिमल के साथ एक बार फिर हंगामा मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का प्रोडक्शन टी-सीरीज ने किया है। एनिमल कुछ दिनों बाद 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।  

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Collection: दिवाली के बाद 'टाइगर 3' का बिगड़ा खेल, महज 10 दिनों में तेजी से गिरा बिजनेस