Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Box Office Collection: दिवाली के बाद 'टाइगर 3' का बिगड़ा खेल, महज 10 दिनों में तेजी से गिरा बिजनेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 02:12 PM (IST)

    Tiger 3 Box Office Collection Day 10 सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 10 दिन पूरे कर लिए है। दिवाली के मौके पर रिलीज ...और पढ़ें

    दिवाली के बाद 'टाइगर 3' का बिगड़ा खेल, (X Images)
    दिवाली के बाद 'टाइगर 3' का बिगड़ा खेल, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Collection Day 10: टाइगर 3 साल 2023 की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने के कारण फैंस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। रिलीज के बाद टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस शुरुआत भी अच्छी की, लेकिन अब फिल्म का बिजनेस तेजी से नीचे गिर रहा है।

    टाइगर 3 दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई है। अब फिल्म ने थिएटर्स में 10 दिन पूरे कर लिए है। टाइगर 3 ने ठीक-ठाक बिजनेस भी कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- IFFI 2023 पहुंचे सलमान खान ने भीड़ के बीच अचानक महिला को किया किस, मिनटों में वायरल हुआ 'टाइगर' का वीडियो

    दिवाली के बाद गिरा बिजनेस

    दिवाली के कारण टाइगर 3 को लंबी छुट्टी का फायदा मिला, लेकिन अब तेजी से कलेक्शन में गिरावट आने लगी है। महज 10 दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। टाइगर 3, यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी बड़ी फिल्म है। भारी भरकम बजट, सितारों से सजी इस फिल्म के लिए दिवाली के बाद दर्शकों को थिएटर्स तक लाना मुश्किल साबित हो रहा है।  

    कैसा रहा टाइगर 3 का वीकेंड कलेक्शन ?

    टाइगर 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ओर नजर डाले तो  फिल्म ने शुक्रवार को 13.25 करोड़ (हिंदी- 13 करोड़, डब- 25 लाख) कमाए। शनिवार को बिजनेस 18.75 करोड़ (हिंदी- 18.25 करोड़, डब 0.50 करोड़) रहा। वहीं, रविवार को टाइगर 3 ने 10.50 करोड़ (हिंदी- 10.25 करोड़, डब- 0.25 करोड़) कमाए।

    मंडे टेस्टे में हुई फेल या पास ?

    टाइगर 3 की वीकेंड के बाद हालत और भी खराब हो गई है। सोमवार को फिल्म ने 7.35 करोड़ (हिंदी- 7.25 करोड़, डब- 0.10 करोड़) का कलेक्शन किया। अब मंगलवार के बिजनेस की बात करें तो कमाई एक बार फिर गिरावट आई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Day 9: थमने को तैयार नहीं सलमान खान की 'टाइगर 3', फिल्म ने 300 करोड़ की ओर बढ़ाए कदम 

    10 दिनों में कमाए कितने करोड़ ?

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 21 नवंबर को 6.70 करोड़ (हिंदी- 6.60 करोड़, डब- 0.10 करोड़) का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही रिलीज के 10 दिनों में टाइगर 3 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 244.8 करोड़ (हिंदी- 238.35, डब- 6.45 करोड़) का नेट बिजनेस कर लिया है।