यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IFFI 2023 पहुंचे सलमान खान ने भीड़ के बीच अचानक महिला को किया किस, मिनटों में वायरल हुआ 'टाइगर' का वीडियो
Salman Khan Kissing Woman At IFFI 2023 Video टाइगर 3 को लेकर सलमान खान खबरों में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर 54 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया म ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर एक्टर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब वो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2023) में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे।
इवेंट में सलमान खान को देखकर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच एक्टर एक महिला के पास गए और अचानक उन्हें किस कर लिया। IFFI 2023 से अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हे रहा है।
यह भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Collection: थमने को तैयार नहीं सलमान खान की 'टाइगर 3', फिल्म ने 300 करोड़ की ओर बढ़ाए कदम
सलमान की ग्रैंड एंट्री
सलमान खान ने 54 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में ग्रैंड एंट्री की। इवेंट में एक्टर अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के लिए पहुंचे। दरअसल, फिल्म फर्रे के साथ अलिजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। रिलीज से पहले फिल्म के प्रीमियर के लिए IFFI 2023 के मंच को चुना गया।
'टाइगर' ने अचानक किया किस
सलमान खान भी भांजी का हौसला बनाने बढ़ाने फर्रे के प्रीमियर पर पहुंचे। IFFI 2023 में एक्टर की नजर भीड़ के बीच एक महिला की ओर पड़ी। भाईजान तुरंत उनके पास जा पहुंचे और मुस्कुराते हुए महिला के माथे पर किस कर लिया। इवेंट में सलमान खान की इस मस्ती को देखकर सभी हैरान रह गए।
खबरें और भी
View this post on Instagram
कौन है ये महिला ?
सलमान खान ने जिस महिला को किस किया, वो एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं और एक्टर की अच्छी दोस्त हैं। IFFI 2023 से सलमान खान के इस वीडियो को पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो देखते ही देखत मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें- IFFI 2023 का गोवा में आगाज, सनी देओल से शाहिद कपूर तक पहुंचे ये सितारे, माधुरी दीक्षित को मिला खास सम्मान
IFFI 2023 में फर्रे की टीम
सलमान खान ने इवेंट में फर्रे की टीम के साथ एंट्री की। फिल्म में अलिजेह अग्निहोत्री के साथ प्रसन्ना बिष्ट, साहिल मेहता और जेन शॉ भी अहल किरदारों में हैं। फर्रे का डायरेक्शन सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है, IFFI 2023 में उन्होंने भी हिस्सा लिया।
Latest insta story of Megastar #SalmanKhan #IFFiGoa #Tiger3pic.twitter.com/CgZQXhkWCG
— MASS (@Freak4Salman) November 21, 2023