विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Song Arjan Vailly: खून के प्यासे हुए रणबीर कपूर, 'एनिमल' का नया गाना सुन खड़े हुए फैंस के रोंगटे

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 18 Nov 2023 01:52 PM (IST)

रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना के ...और पढ़ें

Ranbir Kapoor still from Animal song Arjan Vailly
Ranbir Kapoor still from Animal song Arjan Vailly

HighLights

  1. दिसंबर में रिलीज हो रही फिल्म एनिमल
  2. रफ एंड टफ लुक में नजर आएंगे रणबीर कपूर
  3. फिल्म का चौथा गाना हुआ रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Song Arjan Vailly: रणबीर कपूर की 'एनिमल' इस साल की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है। टैलेंटेड स्टारकास्ट वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी के साथ ही ऑडियंस को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। रणबीर कपूर रफ एंड टफ लुक में नजर आएंगे।

हाल ही में फिल्म का छोटा सा वीडियो बुर्ज खलीफा पर प्ले किया गया, जिसे रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने फैंस की मौजूदगी में वहां देखा। अब मेकर्स ने दिसंबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म का 'अरजन वेली' का फुल ऑडियो रिलीज कर दिया है। 

रिलीज हुआ 'एनिमल' का एक और गाना

'एनिमल' फिल्म से मेकर्स ने तीन गाने रिलीज कर दिए हैं। हाल ही में 'पापा मेरी जान' रिलीज किया गया, जो कि पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। इस गाने में रणबीर और अनिल कपूर के बीच की फिल्मी केमेस्ट्री दिखायी गई। अब मेकर्स ने 'अरजन वेली' गाने का पूरा ऑडियो रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया।

सॉन्ग पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन

'अरजन वेली' एनिमल के बाकी गानों से बिलकुल अलग सॉन्ग है। इसकी धुन और बीट्स ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। मनन भारद्वाज और भूपिंदर बब्बल की आवाज में सजे इस गाने में रणबीर का राउडी लुक देखने को मिल रहा है। इस सॉन्ग पर एक यूजर ने लिखा, 'मेंटल मास इस गाने को थिएटर में बजते सोच रहा हूं। इतने में गूसबम्प्स आ गए।' कई फैंस ने इसे 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' करार दिया है।

बता दें कि सभी गानों में सबसे पहले इसी सॉन्ग का टीजर रिलीज किया गया था। लेकिन पूरा गाना अब जाकर रिलीज किया गया है।

'एनिमल' की रिलीज डेट

फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस मूवी में रणबीर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों पहली बार स्क्रीनस्पेस शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म के विलेन हैं, जिनसे रणबीर अपने पिता (अनिल कपूर) का बदला लेते दिखेंगे। 'एनिमल' का टकराव विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा। फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा पर पहुंचा 'Animal', रणबीर कपूर ने ऐतिहासिक मोमेंट को किया कैप्चर, एक्टर को देख झूम उठे फैंस