विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुर्ज खलीफा पर पहुंचा 'Animal', ऐतिहासिक मोमेंट को देख खुशी से झूमे रणबीर कपूर, दुबई से वायरल हुआ ये वीडियो

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 18 Nov 2023 10:47 AM (IST)

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल की रिलीज को बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में मेकर्स ने प्रमोशन ...और पढ़ें

Ranbir Kapoor and Bobby Deol Film Animal Video played on Burj Khalifa
Ranbir Kapoor and Bobby Deol Film Animal Video played on Burj Khalifa

HighLights

  1. दिसंबर में रिलीज हो रही फिल्म एनिमल
  2. बुर्ज खलीफा पर प्ले किया गया 'एनिमल' का वीडियो
  3. रणबीर कपूर और बॉबी देओल पहुंचे दुबई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Video on Burj Khalifa: रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में उनके कैरेक्टर्स में कई तरह के शेड्स देखने को मिलेंगे। फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटेड हैं, जिसमें अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। एक दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मगर उससे पहले फिल्म की 60 सेकंड की झलक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है।

बुर्ज खलीफा पर 'एनिमल'

रणबीर कपूर पहली बार संदीप रेड्डी वांगा के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का धमाकेदार टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया जा चुका है। अब इसी टीजर को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले पूरी दुनिया को दिखाने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ ही बॉबी देओल (Bobby Deol) और भूषण कुमार भी नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

ऐतिहासिक मोमेंट को रणबीर ने कैमरे में किया कैद

रणबीर, बॉबी और भूषण कुमार फैंस के बीच फिल्म का ट्रेलर गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर जारी होते देख रहे हैं। रणबीर को इस मोमेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर करते भी देखा सकता है। बॉबी ग्रे ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और ब्लैक स्वेटर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई। फिल्म का 60 सेकंड का वीडियो बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

फिल्म में शामिल है ये स्टारकास्ट

'एनिमल' फिल्म का टीजर सितंबर में रिलीज किया गया था और तब से लोगों के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। रणबीर कपूर रफ एंड टफ लुक में नजर आएंगे। फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ नजर आएगी। इसके अलावा अनिल कपूर भी मूवी का हिस्सा हैं, जो रणबीर के पिता के रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Animal: सिंगर B Praak ने पूरी की 'एनिमल' के क्लाइमेक्स सॉन्ग की रिकॉर्डिंग, लिखा- गाना कर देगा फैंस को भावुक