Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: सिंगर B Praak ने पूरी की 'एनिमल' के क्लाइमेक्स सॉन्ग की रिकॉर्डिंग, लिखा- गाना कर देगा फैंस को भावुक

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 09:35 AM (IST)

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में उनके फैंस भी इस मूवी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सिंगर बी प्राक ने यह ...और पढ़ें

    बी प्राक ने फिल्म 'एनिमल' के लिए गाया गाना (Photo Credit: Instagram)
    बी प्राक ने फिल्म 'एनिमल' के लिए गाया गाना (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म लवर्स के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही मजेदार होने वाला है, क्योंकि साल के आखिरी महीने में ओटीटी पर 'द आर्चीज', बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' समेत कई फिल्में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'एनिमल' की बात करें, तो कुछ दिन पहले ही इसका गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज हुआ है। अब हाल ही में, सिंगर बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के आगामी क्लाइमेक्स गाने के पूरा होने की घोषणा की है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

    बी प्राक ने पोस्ट शेयर की घोषणा

    हाल ही में, बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और एनिमल का पोस्टर शेयर किया। साथ ही इस बात की घोषणा भी की कि उन्होंने फिल्म 'एनिमल' के लिए एक आगामी गाना को पूरा कर लिया है। बी प्राक ने कैप्शन में लिखा 'एनिमल मूवी में हमारा सबसे खूबसूरत गाना पूरा किया गया। रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा के लिए एक गाना बनाना हमारा सपना था। मुझ पर विश्वास करें कि यह गाना आपको इतना भावुक कर देगा कि दर्द बहुत ज्यादा ही भर दिया है। यह गाना जानी द्वारा बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है। पिता-पुत्र के इस सॉन्ग इस क्लाइमेक्स में सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता'।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor नहीं होते बॉलीवुड के 'सांवरिया' अगर इस एक्टर ने कह दी होती हां, ये थे संजय लीला भंसाली की पसंद

    View this post on Instagram

    A post shared by B PRAAK (@bpraak)

    कब रिलीज होने वाली है 'एनिमल'

    इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बेटे के बीच चुनौतीपूर्ण रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। अनिल कपूर, बलबीर सिंह का किरदार निभाते हैं, जो कहानी में रणबीर के किरदार के पिता हैं। वहीं, इसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल भी दिखाई देने वाले हैं। यह मूवी 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt और रणबीर कपूर के घर की दिवाली पार्टी की फोटोज वायरल, बेटी राहा संग ट्विन करते आए नजर

    खबरें और भी