Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Song: पिता के लिए रणबीर कपूर का प्यार कर देगा इमोशनल, बाप-बेटे के रिश्ते को बयां करता है 'एनिमल' का नया गाना

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 10:34 AM (IST)

    Animal Song Papa Meri Jaan तू झूठी मैं मक्कार के बाद रणबीर कपूर एक और बड़ी फिल्म एनिमल के साथ हाजिर होने वाले हैं। पहली बार वह साउथ ब्यूटी रश्मिका मंद ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor and Anil Kapoor from Animal Film Song Papa Meri Jaan
    Ranbir Kapoor and Anil Kapoor from Animal Film Song Papa Meri Jaan

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Song Papa Meri Jaan: दिसंबर के पहले दिन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की 'एनिमल' रिलीज हो रही है। मेकर्स एक-एक कर फिल्म से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं, जिससे कि मूवी को लेकर उनका क्रेज बरकरार है। इस मल्टीस्टारर फिल्म के दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं और अब तीसरा गाना सोनू निगम की आवाज में आउट हो चुका है।

    बाप-बेटे के रिश्ते को दिखाता है 'पापा मेरी जान'

    'कबीर सिंह' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब रणबीर कपूर के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'एनिमल' से कुछ पोस्टर्स और दो गाने 'हुआ मैं' और 'सतरंगा' रिलीज किए जा चुके हैं।इनमें रणबीर और रश्मिका की केमेस्ट्री ने फैंस का दिल छू लिया है। वहीं, अब तीसरा सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें बाप-बेटे के बीच का प्यार देखने को मिल रहा है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by T-Series (@tseries.official)

    गाने की शुरुआत रणबीर कपूर के बचपन से होती है। पूरे गाने में अनिल कपूर और रणबीर कपूर के बीच की केमेस्ट्री को दिखाया गया है। ये फिल्म एक बदले की कहानी है। 'पापा मेरी जान' गाने में रणबीर के मन में अपने पिता के लिए इसी बदले की आड़ में कुछ करने का जुनून देखा जा सकता है।

    स्टारकास्ट में शामिल हैं ये नाम भी

    फिल्म में इन तीन नामी स्टार्स के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) और शक्ति कपूर जैसे कुछ बड़े सितारे भी देखने को मिलेंगे। बॉबी विलेन के रोल में लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    इन भाषाओं में रिलीज हो रही फिल्म

    'एनिमल' को पांच भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा ये मूवी कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा।

    यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के डीपफेक वीडियो पर Mrunal Thakur का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'पहले भी ऐसा हो चुका है लेकिन...'