Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: देओल ब्रदर्स ने खोले एक दूसरे के राज, बॉबी ने बताया धर्मेंद्र के लिपलॉक पर कैसा था सनी का रिएक्शन

    Updated: Mon, 30 Oct 2023 12:10 PM (GMT+05:30)

    कॉफी विद करण के 8वें सीजन की धमाकेदार तरीके से शुरुआत हो चुकी है। रणवीर-दीपिका जैसी सिजलिंग जोड़ी के बाद करण जौहर के चैट शो के अगले मेहमान सिबलिंग की ...और पढ़ें

    Bobby Deol and Sunny Deol in Koffee with Karan 8
    Bobby Deol and Sunny Deol in Koffee with Karan 8

    HighLights

    1. 'कॉफी विद करण 8' में आएंगे देओल ब्रदर्स
    2. सनी और बॉबी ने की करण के साथ मस्ती
    3. धर्मेंद्र के लिपलॉक पर सनी ने दिया करण को जवाब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कॉफी विद करण' का इस बार का सीजन काफी अलग थीम और प्रेजेंटेशन के साथ बना है, जिसकी झलक पहले एपिसोड में देखने को मिली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) शो के पहले गेस्ट थे। इन्होंने एक दूसरे के साथ ही अपने बारे में भी कई सीक्रेट्स का खुलासा किया। कुल मिलाकर कपल की बातों ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। वहीं, इस कपल के बाद फैंस को अगले गेस्ट का इंतजार है।

    'कॉफी विद करण 8' की अगली गेस्ट लिस्ट का खुलासा करते हुए करण जौहर ने फैंस के एक्साइटमेंट पर पूर्णविराम लगा दिया है। शो के अगले मेहमान बी टाउन की फेमस सिबलिंग जोड़ी शामिल है।

    देओल ब्रदर्स होंगे करण के अगले मेहमान

    पहले एपिसोड में पति-पत्नी की जोड़ी के बाद दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल हाजिरी लगाते दिखेंगे। करण ने इनके साथ की गई मस्ती का प्रोमो जारी किया है, जिसमें दोनों भाई उनके सभी सवालों का मजाकिया अंदाज में जवाब दे रहे हैं। बॉबी ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के लिप लॉक पर सनी देओल के रिएक्शन के बारे में बताया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    पिता के लिपलॉक पर ऐसा था सनी का रिएक्शन

    बॉबी ने बताया कि धर्मेंद्र को ऑनस्क्रीन किस करता देख सनी ने खूब मजाक बनाया था। दोनों की इस बात पर हंसी छूट गई। 

    बॉबी ने ये भी बताया कि जब सलमान की फिल्में अच्छा नहीं कर रही थीं, तब उन्होंने कहा था कि वह सनी देओल से गाइडेंस लेते हैं। हालांकि, इस बात को भी उन्होंने इस अंदाज में बताया कि करण जौहर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    कब और कहां देख सकते हैं शो?

    'कॉफी विद करण 8' की शुरुआत 26 अक्टूबर से हुई है। इस चैट शो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हर गुरुवार को देखा जा सकता है।

    खबरें और भी