Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Burj Khalifa पर दिखेगी Ranbir Kapoor की फिल्म 'एनिमल' की एक झलक, जानें क्या है पूरा मामला

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 04:16 PM (IST)

    Animal Video At Burj Khalifa रणबीर कपूर फिल्म एनिमल ( Animal ) को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म दिसंबर में पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Photo Instagram)
    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Video At Burj Khalifa: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म दिसंबर में पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में एक्टर मूवी का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई हैं, जिसे सुन कपूर के विदेशी फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

    शाह रुख के नक्शे कदम पर चल रहे हैं रणबीर कपूर

    पिंकविला की खबर के मुताबिक, रणबीर कपूर की 'एनिमल' की एक झलक दुबई की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा पर दिखाई देगी। एनिमल फिल्म से 60 सेकंड का एक वीडियो बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। हालांकि, इस 60 सेकेंड के वीडियो में किस सीन को दिखाया जाएगा। इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: Ranbir Kapoor के लिपस्टिक कमेंट पर Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, विवाद को लेकर कही ये बात

    बता दें, शुक्रवार की सुबह रणबीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं एक्टर दुबई के लिए ही रवाना हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ था पठान का ट्रेलर

    बता दें, रणबीर कपूर किंग यानी शाह रुख खान ने नक्शे कदम पर चल रहे हैं। इसी साल शाह रुख की फिल्म पठान का ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर जारी हुआ था। इसे देखकर खुद किंग खान भी झूम उठे थे। सोशल मीडिया पर उनका डांस वाला वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।

    इस दिन रिलीज होगी एनिमल

    यह भी पढे़ं- Animal: सिंगर B Praak ने पूरी की 'एनिमल' के क्लाइमेक्स सॉन्ग की रिकॉर्डिंग, लिखा- गाना कर देगा फैंस को भावुक

    वहीं एनिमल में रणबीर कपूर पहली बार रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आएंगी। अनिल कपूर रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे, तो वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड के किरदार में दिखाई दे रही हैं। सिनेमाघरों में फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

    खबरें और भी