Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Animal Park: धुरंधर-बॉर्डर 2 को धूल चटाने आ रहे Ranbir Kapoor, 'एनिमल' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 11:52 AM (GMT+05:30)

    Ranbir Kapoor Gives Update On Animal Park: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल पार्क' के बारे में अपडेट दिया है, जो 2023 ...और पढ़ें

    एनिमल पार्क पर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

    एनिमल पार्क पर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी स्टारर एनिमल 2023 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। वहीं उसी वक्त इसके दूसरे पार्ट एनिमल पार्क का भी अनाउंसमें हो गया था। अब रणबीर ने इस सीक्वल और फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं क्या?

    Animal Park पर रणबीर ने दिया अपडेट

    एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क (Animal Park) का बहुत इंतजार किया जा रहा है। रणबीर ने इस पर अपडेट देते हुए एक बातचीत में बताया, 'सीक्वल ऑफिशियली बन रहा है, लेकिन प्रोडक्शन में अभी कुछ समय लगेगा। हाल ही में एक इंटरव्यू में कपूर ने बताया कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अभी एक दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं और सीक्वल की शूटिंग 2027 से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है। यह डेवलपमेंट ऐसे समय में आया है जब कपूर अपने करियर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मैनेज कर रहे हैं, जिसमें रामायण (Ramayana) और लव एंड वॉर (Love And War) शामिल हैं।

    ranbir kapoor

    यह भी पढ़ें- बिना Aishwarya Rai के नहीं बनती ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, डायरेक्टर के पास नहीं था कोई ऑप्शन

    तीन हिस्सों में बनेगी फिल्म

    एक इंटरव्यू में रणबीर ने आने वाले सीक्वल की टाइमलाइन के बारे में बात की और कहा, 'डायरेक्टर अभी दूसरी फिल्म बना रहे हैं। हमें वह फिल्म 2027 में शुरू करनी है। इसमें अभी थोड़ा समय है'। जब उनसे पूछा गया कि क्या स्क्रिप्ट पहले से तैयार है, तो एक्टर ने कहा, 'उन्होंने (रेड्डी वांगा) बस थोड़ा-बहुत बताया है कि वह फिल्म के साथ असल में क्या करना चाहते हैं। वह इसे तीन हिस्सों में बनाना चाहते हैं। दूसरे हिस्से का नाम एनिमल पार्क है'।

    ranbir kapoor (2)

    डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर

    रणबीर ने अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह बहुत एक्साइटिंग है क्योंकि अब मुझे दो किरदार निभाने को मिलेंगे, विलेन और हीरो। तो यह बहुत ही एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है और डायरेक्टर भी बहुत ओरिजिनल हैं और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं'।

    खबरें और भी

    ranbir kapoor (3)

    बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं रणबीर

    अभी रणबीर अपने करियर के कुछ सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहे हैं, जो 1960 के दशक पर आधारित एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं और यह जून 2026 में रिलीज होने वाली है। उसी साल में, वह नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट वन' में भगवान राम का रोल निभाते नजर आएंगे।

    'एनिमल पार्क' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है, लेकिन रणबीर ने ये जरूर कन्फर्म कर दिया है कि फैंस को अगला चैप्टर देखने के लिए कम से कम 2027 तक इंतजार करना होगा।

    यह भी पढ़ें- Animal में रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन के वीडियो को देखकर फैंस बोले तौबा-तौबा, लिखा- 'मुझे लगा था असली...'