Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Animal में रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन के वीडियो को देखकर फैंस बोले तौबा-तौबा, लिखा- 'मुझे लगा था असली...'

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 02:25 PM (GMT+05:30)

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के मोटे लुक ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। हाल ही में वायरल हुए एक बीटीएस वीडियो से पता चला है कि रण ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर के एनिमल का सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    रणबीर कपूर के एनिमल का सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में आई संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म में रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया था। इस मूवी में एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वह था रणबीर सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन जिसमें वो मोटी तोंद के साथ नजर आ रहे हैं।

    वायरल हो रहा एनिमल का बीटीएस वीडियो

    अब इसका एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस को चौंकाने वाला सच पता चला है। इस क्लिप में रणबीर कपूर उम्रदराज और मोटे दिख रहे हैं लेकिन फैंस को जो पता था वो सच तो कुछ और निकला। फैंस को लग रहा था कि रणबीर कपूर ने असलियत में वजन बढ़ाया था लेकिन वो तो प्रोस्थेटिक मेकअप निकला।

    यह भी पढ़ें- Ramayana से रणबीर कपूर और यश के पोस्टर रिलीज डेट का चल गया पता! राम और रावण की पहली झलक से हिल जाएगी ऑडियंस?

    रणवीर ने पहना था फैट सूट

    दरअसल एक्टर ने सिलिकॉन से तैयार किया गया एक खास फैट सूट पहना था। उस समय सभी को लगा था कि रणबीर ने वेट बढ़ाया है। इस सूट को इस तरह डिजाइन किया गया था जो उनकी स्किन टोन से बिल्कुल मैच खाता है इसलिए लोगों को इसमें अंतर पता नहीं चला।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by @morwal_sfx

    फैंस रह गए सरप्राइज

    प्रोस्थेटिक और एसएफएक्स कलाकार सुनील मोरवाल और अंकिता देबनाथ ने फिल्म 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर ने जो फैट सूट पहना था उसकी और प्रोस्थेटिक्स की मेकिंग की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। सुनील ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "एक बिल्कुल नए एनिमल में बदलते हुए। रणबीर कपूर ने 'एनिमल' में सिलिकॉन फैट बॉडी सूट में कमाल कर दिया है - 'एक ऐसा कायापलट जिस पर आपको यकीन नहीं होगा।"

    वहीं यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा। एक यूजर ने लिखा- "मुझे लगा कि उसने सचमुच वजन बढ़ाया है... कितना असली लग रहा है।" दूसरे ने लिखा, "जब मैंने पहली बार 'एनिमल' देखी तो मुझे लगा कि उन्होंने फिल्म के लिए वजन बढ़ाया है। इतना बढ़िया काम! आपकी पूरी टीम को बधाई।"

    यह भी पढ़ें- 2026 में ही रिलीज होगी भंसाली की Love And War, नहीं टली रणबीर-आलिया और विक्की की मूवी!

    खबरें और भी