Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2026 में ही रिलीज होगी भंसाली की Love And War, नहीं टली रणबीर-आलिया और विक्की की मूवी!

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 01:25 PM (IST)

    गंगूबाई कठियावाड़ी और हीरामंडी के बाद अब लव एंड वॉर के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ...और पढ़ें

    नहीं टली लव एंड वॉर की रिलीज डेट!

    नहीं टली लव एंड वॉर की रिलीज डेट!

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली, हिंदी सिनेमा के वो फिल्ममेकर जिनकी फिल्में लार्जन देन लाइफ होती हैं। मंहगा सेट, महंगा बजट, शानदार कॉस्ट्यूम, दिल छू लेने वाला संगीत और बड़ी स्टारकास्ट। ये वो खासियत हैं जो भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों को बाकी फिल्ममेकर्स की फिल्मों से अलग बनाती हैं।

    गंगूबाई कठियावाड़ी और हीरामंडी के बाद अब लव एंड वॉर के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

    नहीं टली 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट

    दरअसल पिछले दिनों से ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि लव एंड वॉर (Love and War Release Date) की रिलीज डेट को टाला जा रहा है। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट इस साल से खिसकार अगले साल कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- क्या सच में खराब हुआ रणबीर-भंसाली का रिश्ता? Love & War की देरी का असली सच आया सामने

    WhatsApp Image 2026-01-18 at 11.25.04 PM

    अब फिल्म से जुड़े एक भरोसेमंद सूत्र ने लव एंड वॉर (Love and War) की 2027 रिलीज़ की खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि फिल्म 2026 में ही रिलीज़ होगी। सूत्र के मुताबिक, संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक गाना शूट कर चुके हैं और साथ ही फिल्म के ज़्यादातर अहम सीन पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।

    भव्य अंदाज शूट हो रहे फिल्म के गाने

    फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, फिल्म का पहला गाना 20 जनवरी से गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट होगा, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Rambir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक साथ नजर आएंगे। कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे और यह हाई-एनर्जी ट्रैक भंसाली के सिग्नेचर स्टाइल में होगा।

    खबरें और भी

    bhansali

    इसके अलावा, दूसरा गाना फरवरी में श्यामक डावर की कोरियोग्राफी में शूट किया जाएगा, जो पहले से भी बड़ा और एक्सपेरिमेंटल होगा। यह गाना वॉर पीरियड में चल रहे लव ट्रायंगल की इमोशनल फील को और मजबूती देगा। फिल्म के इन म्यूज़िकल ट्रैक्स को देखते हुए इसे 2026 का एक बड़ा सिनेमैटिक इवेंट माना जा रहा है।

    bhansali 1

    ऐसे में ये बताया गया है कि फिल्म तय वक्त पर ही रिलीज की जाएगी और 2027 में फिल्म रिलीज होगी, ये सारी खबरें अफवाह बताई गईं हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर, आलिया और विक्की एक साथ नजर आएंगे।

    फिल्म की कहानी पीरियड ड्रामा के साथ नए अंदाज में पेश होगी, जिसके लिए भंसाली जाने भी जाते हैं। फिलहाल तो इंतजार है फिल्म की रिलीज डेट का। फिल्म पहले 2025 में क्रिसमस पर आने वाली थीं, हालांकि अब कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल 15 अगस्त 2026 के मौके पर रिलीज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के माता-पिता की लव स्टोरी से इंस्पायर है ये मशहूर गाना, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर