Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Run Time: क्या लम्बाई बनेगी Animal की दुश्मन? इन फिल्मों को देखते-देखते भी फूली थी दर्शकों की सांस

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 02:26 PM (IST)

    Animal Run Time Affect On Box Office एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है जो शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह बना चुके हैं। रणबीर कपूर एनिमल में ...और पढ़ें

    एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। फोटो- स्क्रीनशॉट
    एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। फोटो- स्क्रीनशॉट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्में अपने नाच और गाने के अलावा लम्बाई यानी रन टाइम को लेकर भी मशहूर रही हैं। हॉलीवुड में जहां डेढ़ से दो घंटे अवधि की फिल्में बनाने का चलन है, वहीं बॉलीवुड या इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों की लम्बाई 3 घंटे से ज्यादा रखी जाती रही।

    हालांकि, पिछले कुछ सालों में ये चलन बदला और फिल्ममेकर्स ने फिल्मों को क्रिस्प और कम अवधि में बनाना शुरू किया। फिल्मों की औसतन लम्बाई 3 घंटे से घटकर ढाई घंटे तक आ गयी थी। ऐसे में जब एनिमल की लम्बाई 3 घंटे 21 मिनट होने की जानकारी सामने आयी तो इसको लेकर हैरानी हुई। 

    यह भी पढ़ें: Animal ने छीन ली रणबीर कपूर की सारी 'मासूमियत', पर्दे पर रोमांस करके बन गये थे लाखों दिलों के 'सांवरिया'

    रणबीर के करियर की सबसे लम्बी फिल्म

    कुछ जानकार ज्यादा लम्बाई को फिल्म के फेवर में नहीं मानते, क्योंकि इससे शोज की संख्या कम हो जाती है, जिसका असर सीधे कलेक्शन पर पड़ता है। अगर रणबीर के करियर की बात करें तो यह उनकी सबसे लम्बी फिल्म है। रणबीर की डेब्यू फिल्म सांवरिया की लम्बाई 138 मिनट 2 घंटे 18 मिनट थी। 

    उनकी पिछली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का रन टाइम 164 मिनट यानी 2 घंटे 44 मिनट रहा, जबकि पिछले साल रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा की लम्बाई 167 मिनट यानी 2 घंटे 47 मिनट थी। वहीं, रणबीर के अब तक के करियर की सबसे सफल फिल्म संजू की लम्बाई 161 मिनट यानी 2 घंटे 41 मिनट रही। 

    खबरें और भी

    ये हैं सबसे ज्यादा रन टाइम वाली फिल्में

    एनिमल के लिए इसकी लम्बाई नफा बनेगी या नुकसान, ये तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आने के बाद साफ होगा, मगर इस बीच जानते हैं हिंदी सिनेमा की ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्हें देखते-देखते दर्शकों की सांस फूल गयी। 

    • लगान- 3 घंटे 44 मिनट (2001)
    • मोहब्बतें- 3 घंटे 35 मिनट (2000)
    • LOC कारगिल- 4 घंटे 6 मिनट (2003)
    • मेरा नाम जोकर- 3 घंटे 44 मिनट (1970)
    • संगम- 3 घंटे 58 मिनट (1964)
    • हम साथ-साथ हैं- 3 घंटे 48 मिनट (1999)
    • कभी अलविदा न कहना- 3 घंटे 35 मिनट (2006)
    • जोधा अकबर- 3 घंटे 34 मिनट (2008)

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Box Office- एनिमल से बॉक्स ऑफिस 'किंग' बनेंगे रणबीर कपूर? ऐसा रहा है उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड

    रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग?

    हालांकि, एनिमल के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म एडल्ट सर्टिफिकेट और रन टाइम की चुनौतियों को पार करके बड़ी ओपनिंग लेने के रास्ते पर चल रही है। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है और यह रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकती है। 

    एनिमल की कहानी बाप और बेटे के बीच रिश्ते पर आधारित है, मगर इस कहानी को निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने प्यार और दुलार के बजाय हिंसा और पागलपन से सजाया है। अनिल कपूर, रणबीर के पिता के रोल में हैं। बॉबी देओल फिल्म में विलेन बने हैं, जबकि रश्मिका मंदाना रणबीर का लव इंट्रेस्ट।