Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor Box Office: एनिमल से बॉक्स ऑफिस 'किंग' बनेंगे रणबीर कपूर? ऐसा रहा है उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 12:37 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Box Office Record रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल अब दर्शकों के हवाले हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार सांवरिया एक्टर गैंगस्टर बनकर दर्शकों क ...और पढ़ें

    एनिमल से पहले रणबीर कपूर का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा है रिकॉर्ड / फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स
    एनिमल से पहले रणबीर कपूर का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा है रिकॉर्ड / फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स

    HighLights

    1. एनिमल से रणबीर कपूर बनेंगे बॉक्स ऑफिस 'किंग'?
    2. रणबीर कपूर की इतनी फिल्मों ने किया है 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
    3. बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा है 'एनिमल' रणबीर कपूर का रिकॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Box Office Collection: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' थिएटर में आ चुकी है। इस फिल्म में अनिल कपूर के ऑनस्क्रीन बेटे को गैंगस्टर के रूप में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। संदीप रेड्डी वांगा के साथ रणबीर की साझेदारी की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। 

    16 साल के करियर में रणबीर कपूर ने टोटल 20 फिल्मों में काम किया है। रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र और तू झूठी मैं मक्कार के बाद कमर्शियली सक्सेसफुल एक्टर माना गया। अब उनकी आगामी फिल्म 'एनिमल' से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए हर किसी को ये लग रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा की ये मूवी एक्टर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी।

    चलिए 'एनिमल' के थिएटर में आने से पहले रणबीर कपूर के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर फटाफट एक नजर डालते हैं। देखते हैं कि उनकी कितनी फिल्मों ने 100 करोड़ का बिजनेस किया है।

    तू झूठी मैं मक्कार (2023)

    रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में पहली बार ब्रह्मास्त्र एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म को समीक्षकों की तो मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन कमर्शियली फिल्मी को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता मिली थी।

    यह भी पढ़ें: Animal Advance Booking: रिलीज के पहले ही करोड़ों में पहुंची 'एनिमल' की कमाई, 2 लाख के ज्यादा टिकटें हुई सोल्ड

    रणबीर कपूर की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा तेजी से पार किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 149.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।

    ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन (2022)

    रणबीर कपूर की ये फिल्म उस समय रिलीज हुई थी, जब कोरोना के बाद फैंस थिएटर में लौटे ही थे। उस दौरान शमशेरा से लेकर लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन जैसी फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हुई थी। जिससे हर किसी को ये डर था कि कहीं 'ब्रह्मास्त्र' का हाल भी कहीं बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की तरह ना हो।

    खबरें और भी

    हालांकि, रणबीर की किस्मत चमकी और कोरोना के बाद उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए टोटल 257.44 करोड़ का बिजनेस किया था।

    संजू (2018)

    संजू रणबीर कपूर के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इसमें उन्होंने संजय दत्त का किरदार अदा किया था। फिल्म में उनके ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर एक्टिंग तक को दर्शकों ने काफी सराहा था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख दिया था और लाइफटाइम 342.53 करोड़ का बिजनेस किया था।

    रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड- 

    तू झूठी मैं मक्कार 149.5 करोड़ रुपए
    ब्रह्मास्त्र-पार्ट 1 257.44 करोड़ रुपए
    संजू 342.53 करोड़ रुपए 
    ए दिल है मुश्किल 112.48 करोड़ रुपए
    ये जवानी है दीवानी 188.57 करोड़ रुपए
    बर्फी 112.15 करोड़ रुपए

    ए दिल है मुश्किल (2016)

    रणबीर कपूर-अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में जग्गा जासूस एक्टर ने पहली बार दो खूबसूरत अदाकाराओं के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए। इस फिल्म को समीक्षकों की तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए लाइफटाइम 112.48 करोड़ का बिजनेस कर डाला।

    ये जवानी है दीवानी (2013)

    रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ने ब्रेक अप के बाद बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। इन दोनों की जोड़ी सालों बाद अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये जवानी है दीवानी का लाइफटाइम कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 188.57 करोड़ का हुआ।

    बर्फी (2012)

    रणबीर कपूर के अभिनय को फैंस तो सराहते ही हैं, लेकिन सितारे भी उनकी तारीफों के पुल बांधने से पीछे नहीं हटते हैं। उनकी फिल्म 'बर्फी' एक ऐसा ही उदाहरण हैं, जिसमें बिना बोले रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ला दिया। उनकी फिल्म 'बर्फी' ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 112.15 करोड़ का बिजनेस किया।

    यह भी पढ़ें: Animal Advance Booking: एनिमल की गूंज से हिलेगा पूरा थिएटर, फ्राइडे के शो के लिए बिक चुकी हैं इतनी टिकट