Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Advance Booking: रिलीज के पहले ही करोड़ों में पहुंची 'एनिमल' की कमाई, 2 लाख के ज्यादा टिकटें हुई सोल्ड

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 11:30 PM (IST)

    Animal Advance Booking एनिमल का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों के लिए फिल्म का इंतजार कर पाना मुश्किल हो रहा है। रणबीर कपूर की फिल्म के सामने मुका ...और पढ़ें

    रिलीज के पहले ही करोड़ों में पहुंची 'एनिमल' की कमाई, (X Image)
    रिलीज के पहले ही करोड़ों में पहुंची 'एनिमल' की कमाई, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Advance Booking: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल रफ्तार बुलेट ट्रेन बन गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों छाप लिए है। एडवांस बुकिंग में एनिमल छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। महज 5 दिनों में फिल्म ने लाखों टिकटें बेच ली है।

    एनिमल टीजर रिलीज से चर्चा बटोर रही है। रही- सही कसर फिल्म के ट्रेलर ने पूरी कर दी है। ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों के लिए फिल्म का इंतजार कर पाना मुश्किल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan को लेकर बदले मंसूर अली खान के सुर, एक्ट्रेस के खिलाफ करेंगे मानहानि का केस, माफी को बताया मजाक

    सैम बहादुर को छोड़ा पीछे

    एनिमल के सामने मुकाबले में विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर है। फिल्म की कहानी स्ट्रॉन्ग है और ट्रेलर को भी तारीफें मिली थी। दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है, लेकिन एडवांस बुकिंग में बाजी एनिमल मार रही है।

    रणबीर के बीस्ट लुक का कहर

    रणबीर कपूर, एनिमल में अपने अब तक के निभाए किरदारों से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।   एक्टर का बीस्ट लुक देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो एडवांस बुकिंग में साफ दिख रहा है।

    नेशनल चेन में तेजी से फुल हो रही सीटें

    एनिमल के एडवांस बुकिंग की अपडेट के अनुसार, बुधवार रात तक फिल्म ने 2 लाख के ऊपर टिकट बेच ली है। दो नेशनल चेन पीवीआर- आईनॉक्स और सिनेपॉलिस में फिल्म की टिकट तेजी से बिक रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Animal Advance Booking: थमने को तैयार नहीं 'एनिमल' की रफ्तार, एडवांस बुकिंग में करोड़ों कमा रही रणबीर की फिल्म

    एनिमल के बिके कितने टिकट ?

    ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार, एनिमल के ओपनिंग डे के लिए पीवीआर- आईनॉक्स में 183000 टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं, सिनेपॉलिस में 5 दिनों में 49000 टिकट सोल्ड हो चुकी है। इसके साथ ही एनिमल ने शुक्रवार के लिए रिलीज से पहले ही 232000 टिकटें बेच ली है।

    कब रिलीज होगी एनिमल ?

    एनिमल एक दिन बाद 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से लगभग 6 दिन पहले 25 नवंबर को एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खोल दिए गए थे। जिसका फायदा भी फिल्म को मिल रहा है।